रबूपुरा हत्याकांड: युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत; तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 4 टीमें फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटीं

Rabupura massacre: Youth beaten to death, dies during treatment; third accused arrested, four teams searching for absconding accused

Partap Singh Nagar
3 Min Read
रबूपुरा हत्याकांड: युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत; तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 4 टीमें फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटीं

Greater Noida/ Jewar/ भारतीय टॉक न्यूज़ : रबूपुरा थाना क्षेत्र में दो युवकों की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई के बाद एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 04 विशेष टीमों का गठन किया है।

इलाज के दौरान हुई थी युवक की मौत

घटना 15 अक्टूबर 2025 की है, जब रबूपुरा कस्बे के रहने वाले सुमित कुमार और अनिकेत पर कुछ अभियुक्तों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। इस संबंध में पीड़ित सुमित के भाई की शिकायत पर थाना रबूपुरा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा (मु0अ0सं0 230/2025) दर्ज किया गया था।

हमले में गंभीर रूप से घायल हुए अनिकेत पुत्र सतीश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग 9 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद अनिकेत ने 24 अक्टूबर 2025 को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हत्या की धारा में तरमीम हुआ मुकदमा

अनिकेत की मृत्यु के पश्चात, पुलिस ने मुकदमे में धारा 109 बीएनएस (गंभीर चोट) को हटाकर धारा 103(2) बीएनएस (हत्या) में तरमीम कर दिया, जिससे यह मामला साधारण मारपीट से हत्या के संगीन अपराध में बदल गया।

पुलिस का एक्शन: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 4 टीमें गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अभियुक्तों की धरपकड़ तेज कर दी थी। थाना रबूपुरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 19 अक्टूबर को ही दो नामजद अभियुक्तों, युवराज मीणा और जीतू मीणा, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसी क्रम में, आज दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने हत्याकांड में वांछित तीसरे अभियुक्त रचित पुत्र बॉबी (निवासी कस्बा व थाना रबूपुरा) को खेड़ा अंडरपास के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि इस हत्याकांड में शामिल शेष फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए 04 टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार दबिश दे रही हैं।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *