Greater Noida: सूरजपुर पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोरों के पैर में लगी गोली; गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, ड्रिल मशीन से फोड़ते थे घरों के ताले ,तिलपता और देवला की चोरियां खुलीं।

थाना सूरजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ड्रिल मशीन से चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को पकड़ा। दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
Greater Noida: सूरजपुर पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोरों के पैर में लगी गोली; गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, ड्रिल मशीन से फोड़ते थे घरों के ताले ,तिलपता और देवला की चोरियां खुलीं।

सूरजपुर | भारतीय टॉक न्यूज़ :  जनपद के थाना सूरजपुर पुलिस को गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोजर वियर गोलचक्कर के पास हुई एक तीखी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अंतराज्यीय स्तर पर सक्रिय शातिर चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान, हथियार और ताले तोड़ने के आधुनिक उपकरण बरामद हुए हैं।

Greater Noida: सूरजपुर पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोरों के पैर में लगी गोली; गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, ड्रिल मशीन से फोड़ते थे घरों के ताले ,तिलपता और देवला की चोरियां खुलीं।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

9 अप्रैल 2026 को थाना सूरजपुर पुलिस टीम मोजर वियर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बिना नंबर की मोटरसाइकिलों पर चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश बाइक तेज कर रेलवे लाइन के किनारे जंगल की तरफ भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों की बाइक फिसल गई, जिसके बाद उन्होंने खुद को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान मुकेश उर्फ मुक्के (मोतिहारी, बिहार) और आकाश (चीती, दनकौर) के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान उनके दो साथियों  देवेन्द्र शर्मा  (मधुबनी, बिहार) और  सतपाल (अलीगढ़) को भी दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई बड़ी चोरियों का सामान बरामद किया है:

चोरी का सामान: 01 फ्रिज, 01 एलईडी टीवी, 01 इन्वर्टर, 01 बैटरी (तिलपता से चोरी)।

अन्य सामान: कुकर, प्लेट और भगौने (देवला से चोरी)।

उपकरण: ताले तोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाली 01 ड्रिल मशीन और 02 ड्रिल रॉड।

हथियार: 04 अवैध तमंचे, खोखा और जिंदा कारतूस।

वाहन:  02 बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलें।

अपराध का लंबा इतिहास: दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे

पकड़े गए चारों बदमाश शातिर अपराधी हैं और उन पर गैंगस्टर एक्ट समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं:

1. मुकेश उर्फ मुक्के:  इस पर हत्या के प्रयास और चोरी के 09 मुकदमे दर्ज हैं।

2.  देवेन्द्र शर्मा: इस पर चोरी, लूट और गैंगस्टर के सर्वाधिक 19 मुकदमे दर्ज हैं।

3. सतपाल:  इस पर चोरी और आर्म्स एक्ट के 14 मुकदमे  दर्ज हैं।

4. आकाश: इस पर चोरी और लूट के 07 मुकदमे दर्ज हैं।

घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और चोरी का सामान खरीदने वालों की तलाश कर रही है।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *