गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने महिला हेड कांस्टेबल को कुचला, मौके पर ही मौत। 

Tragic accident in Ghaziabad: Truck crushes female head constable, dies on the spot.

Partap Singh Nagar
3 Min Read
गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने महिला हेड कांस्टेबल को कुचला, मौके पर ही मौत। 

 

Ghaziabad / भारतीय टॉक न्यूज़:  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। ड्यूटी पर जा रही महिला कांस्टेबल की स्कूटी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

घटना थाना वेव सिटी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर लाल कुआं के पास ओम साईं फार्म हाउस के निकट हुई। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अनुराधा के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) के पद पर तैनात थीं। अनुराधा मूल रूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना की रहने वाली थीं और वर्ष 2011 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुई थीं। वर्तमान में उनकी तैनाती जनपद गौतम बुद्ध नगर के दादरी थाने में थी।

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने महिला हेड कांस्टेबल को कुचला, मौके पर ही मौत। 

पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड के मीडिया प्रभारी ने बताया कि महिला हेड कांस्टेबल अनुराधा शनिवार सुबह अपनी स्कूटी पर सवार होकर गोविंदपुरम स्थित अपने आवास से दादरी थाने में ड्यूटी के लिए जा रही थीं। जब वे ओम साईं फार्म हाउस के पास पहुंचीं, तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनुराधा की मौके पर ही मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, चालक फरार

हादसे की सूचना मिलते ही वेव सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया है, लेकिन चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। इस घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई थी।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *