नोएडा में दर्दनाक हादसा: कार रिवर्स करते समय 4 साल के मासूम की कुचलकर मौत, चालक गिरफ्तार

Tragic accident in Noida: 4-year-old boy crushed to death while reversing car, driver arrested

Bharatiya Talk
2 Min Read

 

Noida /भारतीय टॉक न्यूज़ (संवाददाता) : गौतमबुद्धनगर के नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ कार बैक करते समय 4 साल के एक मासूम बच्चे की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा 29 अक्टूबर 2025 को सेक्टर-31 के ए-ब्लॉक में हुआ।

🚨 कैसे हुआ हादसा?

पुलिस ने बताया कि चालक जयंत शर्मा अपनी कार (रजिस्ट्रेशन नंबर- UP16BW8850) को बैक (रिवर्स) कर रहा था। इसी दौरान, पास में ही मौजूद एक 4 वर्षीय बच्चा कार के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के फौरन बाद घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के उपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

🚔 पुलिस ने की कार्रवाई

थाना सेक्टर-20 पुलिस ने इस मामले में मृतक बच्चे के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं (धारा 281/106(1)) के तहत मुकदमा (अ.सं.- 334/2025) पंजीकृत किया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक जयंत शर्मा (32 वर्ष) पुत्र संजीव शर्मा, निवासी सेक्टर-36, गौतमबुद्धनगर, को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हादसे में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *