Greater Noida News/ BT News: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। एनटीपीसी रोड स्थित अंबुजा सीमेंट कंपनी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है, जो सीधीपुर गांव, थाना बादलपुर का निवासी था और वीवो कंपनी में कार्यरत था। वह रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था, लेकिन इस सुबह उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गई।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गुस्से में शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने मुआवजे की मांग और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना के चलते करीब दो घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रहा।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने और ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ और जाम हटाया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। बादलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, प्रदीप ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
🚨 #ब्रेकिंग_न्यूज़: NTPC रोड, ईस्टर्न पेरिफेरल के पास सिधीपुर के एक युवक की अम्बुजा सीमेंट ट्रक से कुचलने से मौके पर मौत। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन। बादलपुर थाना क्षेत्र का मामला। पुलिस मौके पर, स्थिति तनावपूर्ण। @Uppolice @noidapolice @DCPCentralNoida… pic.twitter.com/mqeQZCS8Hz
— BT News |Bharatiya Talk| (@BharatiyaTalk) June 27, 2025

