विदेश में फिर लहराया तिरंगा: गौतमबुद्धनगर की बबीता नागर ने अमेरिका में जीता स्वर्ण पदक

Tricolour hoisted again abroad: Gautam Buddha Nagar's Babita Nagar won gold medal in America

Partap Singh Nagar
2 Min Read
विदेश में फिर लहराया तिरंगा: गौतमबुद्धनगर की बबीता नागर ने अमेरिका में जीता स्वर्ण पदक

Greater Noida News/ BT News: गौतमबुद्धनगर की बेटी और देश की शान बबीता नागर ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम बुलंद किया है। अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में बबीता ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने जिले का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर दिया। ग्रेटर नोएडा के सादुल्लापुर गांव की रहने वाली बबीता इस समय दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और लंबे समय से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

प्रतियोगिता में बबीता ने शानदार तकनीकी दांव दिखाते हुए फिलीपींस की खिलाड़ी को मात्र 24 सेकंड में 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले भी वे नीदरलैंड में हुए वर्ल्ड पुलिस गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। बबीता 2001 से दिल्ली पुलिस में सेवा दे रही हैं और अब तक कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय मेडल अपने नाम कर चुकी हैं।

खास बात यह है कि बबीता न सिर्फ खुद सफलता की मिसाल बनी हैं, बल्कि अपने गांव में 100 से अधिक लड़कियों को पहलवानी की ट्रेनिंग दे रही हैं। हरियाणा, शामली और आसपास के जिलों से लड़कियां उनके पास कुश्ती सीखने आती हैं। उन्होंने 2005 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था, जहां उन्होंने रजत पदक जीता था।

बबीता की उपलब्धियों के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूथ आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी उन्हें विश्व पुलिस गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित कर चुके हैं।

आज बबीता नागर सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि नारी शक्ति और देशभक्ति की जीवंत प्रतीक बन चुकी हैं।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *