यूपी पंचायत चुनाव 2026: नामांकन शुल्क, जमानत राशि और चुनाव प्रचार खर्च की नई सीमाएं निर्धारित

UP Panchayat Elections 2026: New limits set for nomination fees, security deposits and campaign expenses

Partap Singh Nagar
2 Min Read
यूपी पंचायत चुनाव 2026: नामांकन शुल्क, जमानत राशि और चुनाव प्रचार खर्च की नई सीमाएं निर्धारित

Greater Noida/ Lucknow / भारतीय टॉक न्यूज़ : उत्तर प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 तथा उप-निर्वाचनों की तैयारियों के मद्देनजर, राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश ने उम्मीदवारों के लिए नामांकन शुल्क, जमानत राशि और चुनाव प्रचार व्यय सीमा को लेकर एक विस्तृत आदेश जारी किया है। आयोग ने इस आदेश के तहत पूर्व में जारी किए गए सभी संबंधित आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिससे चुनाव संबंधी नियमों में स्पष्टता आई है।

इस नए निर्धारण के अनुसार, ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक के सभी पदों के लिए शुल्क और व्यय सीमाएं अलग-अलग तय की गई हैं।

पदवार नामांकन शुल्क, जमानत राशि और व्यय सीमा का विवरण

🗳️ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु शुल्क एवं व्यय सीमा

पद का नामउम्मीदवार वर्गनामांकन शुल्क (₹)जमानत राशि (₹)अधिकतम चुनाव व्यय सीमा (₹)
सदस्य ग्राम पंचायतसामान्य200800लागू नहीं
सदस्य ग्राम पंचायतSC, ST, OBC, महिला100400लागू नहीं
प्रधान ग्राम पंचायतसामान्य6003,0001,25,000
प्रधान ग्राम पंचायतSC, ST, OBC, महिला3001,5001,25,000
सदस्य क्षेत्र पंचायतसामान्य6003,000लागू नहीं
सदस्य क्षेत्र पंचायतSC, ST, OBC, महिला3001,500लागू नहीं
सदस्य जिला पंचायतसामान्य1,0008,0002,50,000
सदस्य जिला पंचायतSC, ST, OBC, महिला5004,0002,50,000
प्रमुख क्षेत्र पंचायतसामान्य2,0005,0003,50,000
प्रमुख क्षेत्र पंचायतSC, ST, OBC, महिला1,0002,5003,50,000

 मुख्य बातें:

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सामान्य उम्मीदवारों को ₹1,000 नामांकन शुल्क और ₹8,000 जमानत राशि देनी होगी, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह राशि आधी है।

सदस्य जिला पंचायत पद के उम्मीदवार अधिकतम ₹2,50,000 तक चुनाव प्रचार में खर्च कर सकेंगे।

प्रमुख क्षेत्र पंचायत (Block Pramukh) के प्रत्याशी अधिकतम ₹3,50,000 तक प्रचार व्यय कर सकते हैं।

ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन शुल्क सबसे कम, केवल ₹200 (सामान्य) निर्धारित किया गया है।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *