UP Police Recruitment 2025: नए साल का बड़ा तोहफा! यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर निकली सीधी भर्ती, आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी प्रक्रिया

UP Police Constable Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने 32,679 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। 31 दिसंबर 2025 से आवेदन शुरू। OTR पंजीकरण अनिवार्य। आयु सीमा और आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

Partap Singh Nagar
4 Min Read
UP Police Recruitment 2025: नए साल का बड़ा तोहफा! यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर निकली सीधी भर्ती, आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी प्रक्रिया

 

लखनऊ/भारतीय टॉक न्यूज़: नए साल 2026 के स्वागत के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी दी है। बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत कुल 32,679 पदों के लिए विस्तृत विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates):

अभ्यर्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के साथ इन तारीखों का विशेष ध्यान रखें:

🔸 ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 31 दिसंबर 2025

🔸 आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026

🔸शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि: 02 फरवरी 2026

पदों का विवरण (Vacancy Details):

भर्ती बोर्ड के अनुसार, इन 32,679 पदों को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है, जिनमें आरक्षी नागरिक पुलिस के 10,469 पद और आरक्षी PAC/सशस्त्र पुलिस के 15,131 पद मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके अलावा आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर के पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

विवरण (Details)महत्वपूर्ण जानकारी
कुल पदों की संख्या32,679 पद
आवेदन प्रारंभ तिथि31 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि30 जनवरी 2026
आरक्षी नागरिक पुलिस (कुल)10,469 पद
आरक्षी पी.ए.सी. (पुरुष)15,131 पद
आवेदन शुल्क (Gen/OBC)₹500
आवेदन शुल्क (SC/ST)₹400
आयु सीमा (पुरुष)18 – 22 वर्ष
आयु सीमा (महिला)18 – 25 वर्ष
अनिवार्य पंजीकरणOTR अनिवार्य

 आयु सीमा (Age Limit):

🔸 पुरुष अभ्यर्थी: 18 वर्ष से 22 वर्ष (जन्म 02 जुलाई 2003 से 01 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए)।

🔸 महिला अभ्यर्थी: 18 वर्ष से 25 वर्ष (जन्म 02 जुलाई 2000 से 01 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए)।

🔸 छूट: उत्तर प्रदेश के मूल निवासी SC, ST और OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

OTR पंजीकरण है अनिवार्य:

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र भरने से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी को One Time Registration (OTR) प्रणाली में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके बिना अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे। OTR के लिए अभ्यर्थी के पास यूनिक ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड होना आवश्यक है।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in या

uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *