नोएडा में फॉर्च्यूनर सवार की गुंडागर्दी: कूड़ेदान टच होने पर सफाईकर्मी को पीटा, तानी पिस्टल, वीडियो वायरल

Noida Fortuner rider's hooliganism: Beats sanitation worker for touching dustbin, points pistol at him, video goes viral

Partap Singh Nagar
4 Min Read
नोएडा में फॉर्च्यूनर सवार की गुंडागर्दी: कूड़ेदान टच होने पर सफाईकर्मी को पीटा, तानी पिस्टल, वीडियो वायरल

Noida /भारतीय टॉक न्यूज़: उत्तर प्रदेश के नोएडा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक फॉर्च्यूनर कार में सवार दबंग युवक ने मामूली सी बात पर एक सफाईकर्मी पर न सिर्फ हाथ उठाया, बल्कि उसे पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह एक सफाईकर्मी अपनी नियमित दिनचर्या के तहत गलियों में झाड़ू लगा रहा था। इसी दौरान, सफाई करते समय उसका कूड़ेदान पास में खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार से गलती से टकरा गया। इतनी छोटी सी बात पर कार का मालिक योगेश यादव आगबबूला हो गया और अपनी गाड़ी से बाहर निकल आया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, योगेश ने पहले तो सफाईकर्मी को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और उसके साथ मारपीट की। जब आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने अपनी दबंगई दिखाते हुए कार में से पिस्टल निकाली और सफाईकर्मी पर तान दी। उसने पीड़ित को डराते-धमकाते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यूजर्स ने आरोपी योगेश यादव के इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा की और नोएडा पुलिस से तत्काल उसकी गिरफ्तारी की मांग की। सोशल मीडिया पर “#ArrestYogeshYadav” ट्रेंड करने लगा और लोग सफाईकर्मी के लिए न्याय की गुहार लगाने लगे।

पुलिस ने लिया एक्शन, जांच शुरू

वीडियो वायरल होने और मामले के तूल पकड़ने के बाद सेक्टर 49 थाने की पुलिस हरकत में आई। नोएडा डीसीपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़ित की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी योगेश यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *