भारतीय टॉक न्यूज़ (Noida Desk): गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के अनुमोदन एवं पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक (31-10-2026) में लिए गए निर्णय के अनुसार 6 निरीक्षकों (Inspectors) तथा उपनिरीक्षकों (Sub-Inspectors) के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से जनहित में कर दिए गए हैं।इस नए आदेश के बाद कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदल गए हैं।
तबादला सूची: किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी?
जारी किए गए आधिकारिक आदेश पत्र के अनुसार पुलिस अधिकारियों का नया नियुक्ति स्थान इस प्रकार है:
🔸 निरीक्षक सर्वेश चन्द्र: थाना एएचटीयू (AHTU) के प्रभारी निरीक्षक पद से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक, थाना सेक्टर-63 (सेंट्रल नोएडा) बनाया गया है।
🔸 निरीक्षक देवेन्द्र शंकर पाण्डेय: आईटी सेल (सेंट्रल नोएडा) से प्रभारी निरीक्षक, थाना सेक्टर-49 (नोएडा) की कमान सौंपी गई है।
🔸 निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह: चुनाव सेल में कार्यरत निरीक्षक को चुनाव सेल के साथ-साथ माननीय न्यायालय सुरक्षा (कचहरी सूरजपुर) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
🔸 निरीक्षक रामप्रसाद: थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक पद से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक, थाना एएचटीयू (AHTU) नियुक्त किया गया है।
🔸 निरीक्षक सुभाष-चन्द्र: थाना फेस-3 (सेंट्रल नोएडा) के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर आईटी सेल (सेंट्रल नोएडा) भेजा गया है।
🔸 उपनिरीक्षक मनोज कुमार: थाना बिसरख क्षेत्र के चौकी प्रभारी सेक्टर-3 नूमेड (एस्टर) से पदोन्नत/स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष, थाना फेस-3 (सेंट्रल नोएडा) बनाया गया है।
प्रशासनिक कसावट की दिशा में बड़ा कदम
हाल ही में जनशिकायतों और लापरवाही को लेकर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा लिया गया यह निर्णय पुलिस महकमे में कार्यप्रणाली को और चुस्त-दुरुस्त करने के रूप में देखा जा रहा है।पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए इस निर्णय के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

