Greater Noida/भारतीय टॉक न्यूज़: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट, थाना फेस-1 पुलिस को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर नकेल कसने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दिनांक 16 नवंबर 2025 को एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
थाना फेस 1 पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आरिफ पुत्र आलम के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है। पुलिस ने उसे सैक्टर 09 के पास से अवैध गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ा।
आपराधिक इतिहास:
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ केवल गांजे की तस्करी में ही लिप्त नहीं है, बल्कि उसका एक लंबा आपराधिक इतिहास भी है। उसके विरुद्ध पूर्व में थाना सैक्टर 24 नोएडा में चोरी, छीना-झपटी और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में चार अन्य मुकदमे दर्ज हैं।
🔸मु0अ0स0 490/2023 धारा 379/411 भादवि
🔸मु0अ0स0 507/2023 धारा 414 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट
🔸मु0अ0स0 89/2024 धारा 379/411 भादवि
🔸मु0अ0स0 90/2024 धारा 379/411/413/414/482 भादवि व 9 आर्म्स एक्ट
वर्तमान कार्रवाई:
ताजा मामले में, अभियुक्त आरिफ के खिलाफ मु0अ0स0 483/2025 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि वह किराये के मकान में ग्राम चोडा, थाना सैक्टर 24 नोएडा में रह रहा था।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के मीडिया सेल ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

