मेरठ-सहारनपुर स्नातक MLC चुनाव: बीजेपी नेता कैप्टन पंचशील गुर्जर ने सपा प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी को दिया समर्थन, बदला चुनावी गणित

मेरठ-सहारनपुर खंड से विधान परिषद (स्नातक) के प्रत्याशी कैप्टन पंचशील गुर्जर ने सपा उम्मीदवार प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट को समर्थन देने की घोषणा की है। बीजेपी नेता ने कहा— 'समाज पहले, पार्टी बाद में'।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
मेरठ-सहारनपुर स्नातक MLC चुनाव: बीजेपी नेता कैप्टन पंचशील गुर्जर ने सपा प्रत्याशी को दिया समर्थन, प्रमेंद्र भाटी की जीत का लिया संकल्प

भारतीय टॉक न्यूज (ग्रेटर नोएडा): मेरठ-सहारनपुर खंड से विधान परिषद (स्नातक) चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी ताल ठोक रहे कैप्टन पंचशील गुर्जर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अधिकृत प्रत्याशी प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट को अपना खुला समर्थन देने की औपचारिक घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही उन्होंने सपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया।

उल्लेखनीय है कि कैप्टन पंचशील गुर्जर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बादलपुर मंडल उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

“मेरे लिए समाज और क्षेत्रहित पहले, पार्टी बाद में”

सपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैप्टन पंचशील गुर्जर ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति में कहा:  “मेरे लिए समाज, स्नातकों का हित और क्षेत्र का विकास सर्वोपरि है। पार्टी की बंदिशों से ऊपर उठकर मैंने समाज और स्नातकों की लड़ाई लड़ने के लिए योग्य व संघर्षशील प्रत्याशी प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट को अपना पूरा समर्थन देने का मन बनाया है।

सपा प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी का दावा: बड़े अंतर से होगी जीत

समर्थन मिलने के बाद गदगद दिख रहे सपा प्रत्याशी प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट ने कहा कि कैप्टन पंचशील गुर्जर और उनके समर्थकों के साथ आने से मेरठ-सहारनपुर स्नातक क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की स्थिति और अधिक मजबूत हो गई है। उन्होंने दावा किया कि स्नातक समाज का रुझान अब पूरी तरह से बदलाव की ओर है और समाजवादी पार्टी इस चुनाव को रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीतने जा रही है।

इस घटनाक्रम के बाद मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक सीट पर चुनावी समीकरण काफी दिलचस्प और मुकाबला बेहद कड़ा हो गया है।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *