ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर) / भारतीय टॉक न्यूज़ : दादरी थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी कार्रवाई में जानलेवा हमला करने के आरोपी 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक अवैध पिस्टल (.32 बोर) और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
क्या है पूरा मामला?
मामला 24 जुलाई 2026 का है, जब पीड़ित द्वारा थाना दादरी में तहरीर दी गई थी। पीड़िता का आरोप था कि कुछ दबंगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग भी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। 25 जुलाई 2026 को सटीक सूचना के आधार पर दादरी पुलिस ने आनंदपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल अजय के पास से पुलिस को .32 बोर की एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला। इस बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में शस्त्र अधिनियम (Arms Act) की धारा 3/25/27की बढ़ोतरी की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
1. अजय पुत्र भभूती (निवासी: ग्राम मायचा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर – उम्र 24 वर्ष)
2. प्रशांत पुत्र पप्पू (निवासी: ग्राम मायचा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर – उम्र 19 वर्ष)
3. गौरव पुत्र विजयपाल (निवासी: ग्राम मायचा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर – उम्र 24 वर्ष)
4. महेश उर्फ मोनू पुत्र रणवीर सिंह (निवासी: ग्राम कोट, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर – उम्र 30 वर्ष)
पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

