ग्रेटर नोएडा: स्प्रिंग डेल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस; कल्पवृक्ष हाउस ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर, दादरी स्थित स्प्रिंग डेल स्कूल में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। विजेता विद्यार्थियों को पदक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया और कल्पवृक्ष हाउस ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
ग्रेटर नोएडा: स्प्रिंग डेल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस; कल्पवृक्ष हाउस ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

भारतीय टॉक न्यूज़ (दादरी/ग्रेटर नोएडा डेस्क): ग्रेटर नोएडा-II के धूम मानिकपुर, दादरी स्थित स्प्रिंग डेल स्कूल (Spring Dale School) के प्रांगण में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस और टीम वर्क को बढ़ावा देना था।

मशाल प्रज्ज्वलन और शपथ के साथ हुआ आगाज

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू जैन ने मशाल प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने खेल भावना और अनुशासन की शपथ ग्रहण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाचार्या रेनू जैन ने कहा: “खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखते हैं। खेल जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और हार-जीत को समान रूप से स्वीकार करने की प्रेरणा भी देते हैं।”

रोमांचक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम

खेल दिवस के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोमांचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रमुख स्पर्धाओं के विजेता इस प्रकार रहे:

रेस का नाम1st (प्रथम)IInd (द्वितीय)IIIrd (तृतीय)
ब्रस्ट द बैलूनवैश्विकवाणीनवी
लेमन एंड स्पून रेसअन्वीअन्नंतलीज़ा
फ्रॉग रेसहार्दिकईशानसारांश
बैग पैक रेसहार्दिकप्रज्ञाअंशिका
पिरामिड रेसभविष्यकार्तिकसहदेव
सैक रेसस्पर्शअदितिअवंतिका
वन लैग रेसधैर्यलवीभूमि
मिक्सड रिले रेसअनन्या, तक्षवी
कुणाल, अभिषेक
विराज, अभिकांत
आयुष, हिमांक
यश, डेविस
हर्षिका, ऋषभ
थ्री लैग्ड रेसअहम, रिवांशजानवी, पाखीदेव, चिराग
बैलेंस रेसनव्या, जशदिव्या, दिलीपगौरी, मयंक
लंबी कूद (बॉयज़)सुखदेवअनुभवमयंक
लंबी कूद (गर्ल्स)माही नगरसुरभिजानवी
शॉट पुट (बॉयज़)अनुभवअक्कीशिवम
शॉट पुट (गर्ल्स)माही नगरमानसीमाही
रिले रेस (बॉयज़)देव, सुखदेव
मयंक, प्रियांश
अनुभव, अभिषेक
खुष, रोशन
रियांशु, टीटू
रचित, अनुभव
रिले रेस (गर्ल्स)माहि, मुस्कान
पलक, तन्नु
रिशांगी, जान्वी
प्रिया, कनिष्का
आकांशा, वृंदा
अर्शिया

योग प्रदर्शन और विजेताओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। अंत में प्रधानाचार्या रेनू जैन ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक तथा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, कल्पवृक्ष हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।

इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या मीना शर्मा, रेनू विज, अनीता यादव, रीनू रावल, विपिन प्रजापति और अरुण कुमार सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन दीपशिखा शर्मा ने किया।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *