Greater Noida News: बेटे को जेल से निकालने के लिए माँ बनी ‘मास्टरमाइंड’! नकली मोहरें-फर्जी खतौनी… सूरजपुर पुलिस ने दबोचा!

Greater Noida News: A mother becomes the mastermind to get her son out of jail! Fake seals, fake documents... Surajpur police arrest her!

Partap Singh Nagar
2 Min Read
Greater Noida News: बेटे को जेल से निकालने के लिए माँ बनी 'मास्टरमाइंड'! नकली मोहरें-फर्जी खतौनी... सूरजपुर पुलिस ने दबोचा!

 

Greater Noida / भारतीय टॉक न्यूज़: फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के सहारे अपने बेटे को जमानत दिलाने का प्रयास करने वाली एक वांछित महिला अभियुक्त को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता को सेक्टर-58 क्षेत्र के बिशनपुरा से पुलिस ने हिरासत में लिया।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान समीना (लगभग 42 वर्ष) पत्नी जुबैर, निवासी ग्राम बिशनपुरा, थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। समीना अपने पुत्र रहीस (पुत्र जुबैर) को जमानत दिलाने के प्रयास में धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में वांछित चल रही थी।

फर्जी कागजात से कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब अभियुक्ता समीना ने अपने पुत्र रहीस, जो थाना सेक्टर-58 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 177/2022 में अभियुक्त है, की जमानत के लिए न्यायालय में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए।

समीना ने जमानत प्रक्रिया के लिए फर्जी आधार कार्ड, भूमि खतौनी और अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार करवाए थे। यह फर्जी कागज़ात कथित रूप से जगदीश पुत्र स्व. पूरन सिंह तथा राजवीर पुत्र स्व. पूरन सिंह, निवासी दरियापुर, बुलंदशहर के नाम पर तैयार किए गए थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन कूटरचित दस्तावेजों पर स्थानीय लेखपाल और दरोगा की नकली मोहरें भी अंकित की गई थीं।

इस गंभीर धोखाधड़ी के प्रयास के संबंध में थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0 462/2025, धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (मूल्यवान प्रतिभूति की कूटरचना), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से कूटरचना) और 471 (कूटरचित दस्तावेज को असली के रूप में इस्तेमाल करना) भादवि के तहत समीना, रहीस व अन्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले में वांछित चल रही अभियुक्ता समीना को दिनांक 01.12.2025 को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता को नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि फर्जी कागजात बनाने वाले अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *