Greater Noida/ भारतीय टॉक न्यूज़: जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर के वार्षिक चुनाव 2025-26 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। भारी सुरक्षा व्यवस्था और गहमागहमी के बीच हुए इस चुनाव में मनोज भाटी बोड़ाकी ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है, वहीं शोभाराम चंदेला सचिव पद का चुनाव जीतने में सफल रहे।
चुनाव प्रक्रिया और मतदान
गुरुवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चला। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। एल्डर्स कमेटी की देखरेख में परिणामों की घोषणा की गई।
जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर – चुनाव परिणाम 2025-26
| पद का नाम | विजेता प्रत्याशी | प्राप्त मत (विजेता) | अन्य प्रतिद्वंदी (मत) |
|---|---|---|---|
| अध्यक्ष | मनोज भाटी बोड़ाकी | 1555 | योगेंद्र भाटी (1222) |
| सचिव | शोभाराम चंदेला | 1510 | नीरज भाटी (815), सतेंद्र नागर (436) |
| कोषाध्यक्ष | कल्याण नागर | 1562 | नितिन भाटी (753), दीपक लोहिया (424) |
| वरिष्ठ उपाध्यक्ष | छत्रपाल सिंह | 1246 | राकेश शर्मा (1059), दुर्गेश सिंह (417) |
| सहसचिव (प्रशासनिक) | सिंहराज चौधरी | 2193 | विक्रम सिंह (504) |
| कनिष्ठ उपाध्यक्ष | मुस्कान @ महिंद्री | 1611 | प्रेमचंद त्यागी (1085) |
अध्यक्ष पद का परिणाम: मनोज भाटी की शानदार जीत
अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में मनोज भाटी बोड़ाकी को कुल 1555 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी योगेंद्र भाटी (जिन्हें 1222 वोट मिले) को 333 मतों के अंतर से पराजित किया।
1. सचिव पद
शोभाराम चंदेला ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को भारी अंतर से पछाड़ते हुए जीत हासिल की।
🔸 शोभाराम चंदेला (विजेता): 1510 मत
🔸 नीरज भाटी: 815 मत
🔸 सतेंद्र नागर: 436 मत
🔸(कुल वैध मत: 2785, निरस्त: 24)
2. कोषाध्यक्ष पद
कल्याण नागर ने बड़े अंतर से कोषाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
🔸 कल्याण नागर (विजेता): 1562 मत
🔸 नितिन भाटी: 753 मत
🔸 दीपक लोहिया: 424 मत
🔸(निरस्त मत: 46)
3. वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद
छत्रपाल सिंह ने कड़े मुकाबले में राकेश शर्मा को हराया।
🔸छत्रपाल सिंह (विजेता): 1246 मत
🔸राकेश शर्मा: 1059 मत
🔸 दुर्गेश सिंह: 417 मत
🔸(निरस्त मत: 68)
4. सहसचिव (प्रशासनिक)
सिंहराज चौधरी ने एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की।
सिंहराज चौधरी (विजेता): 2193 मत
विक्रम सिंह: 504 मत
(निरस्त मत: 88)
5. कनिष्ठ उपाध्यक्ष
महिला प्रत्याशी मुस्कान उर्फ महिंद्री ने जीत का परचम लहराया।
मुस्कान @ महिंद्री (विजेता): 1611 मत
प्रेमचंद त्यागी: 1085 मत
(निरस्त मत: 91)
जीत के बाद जश्न का माहौल
परिणामों की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी और सचिव शोभाराम चंदेला ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और वकीलों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

