ग्रेटर नोएडा: चौपाल रेस्टोरेंट पर कसा शिकंजा—अधिवक्ता से अभद्रता व धमकी मामले में मुकदमा दर्ज, फूड सेफ्टी टीम ने भी भरे नमूने

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित चौपाल रेस्टोरेंट के संचालक राजा सिरोही और कर्मचारियों पर अधिवक्ता ने मुकदमा दर्ज कराया है। नूडल्स में बाल निकलने की शिकायत पर गाली-गलौज व गोली मारने की धमकी देने का आरोप है। खाद्य विभाग ने भी सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे हैं।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
ग्रेटर नोएडा: चौपाल रेस्टोरेंट पर कसा शिकंजा—अधिवक्ता से अभद्रता व धमकी मामले में मुकदमा दर्ज, फूड सेफ्टी टीम ने भी भरे नमूने

भारतीय टॉक न्यूज़ (Greater Noida Desk): ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित पटवारी गांव के के.बी. (KB) प्लाजा में संचालित चौपाल रेस्टोरेंट के मालिक और कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है। खाने में बाल निकलने की शिकायत करने पर परिवार के साथ गाली-गलौज करने और गोली मारने की धमकी देने के आरोप में अधिवक्ता की तहरीर पर बिसरख पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक राजा सिरोही और उसके कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बेटे का जन्मदिन मनाने रेस्टोरेंट गया था अधिवक्ता का परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता सीमा भाटी बीते 17 नवंबर को अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए के.बी. प्लाजा स्थित चौपाल रेस्टोरेंट गई थीं। आरोप है कि ऑर्डर किए गए नूडल्स में बाल निकला।

जब अधिवक्ता सीमा भाटी ने इस लापरवाही की शिकायत रेस्टोरेंट संचालक राजा सिरोही से की, तो आरोप है कि संचालक ने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय उल्टे अधिवक्ता और उनके परिवार के साथ अभद्रता व गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी गई।

बिसरख थाने में FIR दर्ज, खाद्य विभाग ने जांच के लिए लखनऊ भेजे सैंपल

इस घटना के बाद अधिवक्ता की ओर से थाना बिसरख में लिखित शिकायत दी गई, जिस पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रेस्टोरेंट संचालक राजा सिरोही और उसके कर्मचारियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरी ओर, रेस्टोरेंट में परोसी जा रही दूषित व मिलावटी खाद्य सामग्री की शिकायत खाद्य सुरक्षा अधिकारी से भी की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट पहुंचकर ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों के नमूने (सैंपल) एकत्र किए। विभाग द्वारा इन नमूनों को गुणवत्ता की गहन जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला (लैब) भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *