भारतीय टॉक न्यूज़ (लखनऊ/नोएडा/गाजियाबाद डेस्क): उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में एनसीआर (NCR) के दो सबसे महत्वपूर्ण जिलों—गौतमबुद्धनगर (नोएडा) और गाजियाबाद—के पुलिस कमिश्नरों की अदला-बदली की गई है।
लक्ष्मी सिंह को मिली गाजियाबाद कमिश्नरेट की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में चार पुलिस कमिश्नर और दो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) को भी बदला गया है।
आधिकारिक तबादला सूची के अनुसार, वर्ष 2000 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) पद से स्थानांतरित कर गाजियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर रहे 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी जे. रविन्द्र गौड़ को अब गौतमबुद्धनगर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
| क्र० | अधिकारी का नाम व बैच | कहाँ से (वर्तमान तैनाती) | कहाँ को (नवीन तैनाती) |
|---|---|---|---|
| 1 | श्री मोहित अग्रवाल आईपीएस-आरआर-1997 | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी। | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज। |
| 2 | श्री पीयूष मोर्डिया आईपीएस-आरआर-1998 | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज। | अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना, उ०प्र०, लखनऊ। |
| 3 | श्री रमित शर्मा आईपीएस-आरआर-1999 | अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली। | अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ। |
| 4 | श्रीमती लक्ष्मी सिंह आईपीएस-आरआर-2000 | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर। | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद। |
| 5 | श्री प्रवीण कुमार आईपीएस-आरआर-2001 | अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ। | अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली। |
| 6 | श्री जे० रविन्दर गौड़ आईपीएस-आरआर-2005 | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद। | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर। |
| 7 | श्री किरण एस० आईपीएस-आरआर-2008 | पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ। | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी। |
| 8 | श्री प्रभाकर चौधरी आईपीएस-आरआर-2010 | पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़। | पुलिस उपमहानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ। |
| 9 | श्री अभिषेक सिंह आईपीएस-आरआर-2011 | पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर। | पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र, आगरा। |
| 10 | श्री शैलेश कुमार पाण्डेय आईपीएस-आरआर-2011 | पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र, आगरा। | पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़। |
| 11 | श्री आशीष तिवारी आईपीएस-आरआर-2012 | पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवायें, उ०प्र०, लखनऊ। | पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर। |
| 12 | डॉ० गौरव ग्रोवर आईपीएस-आरआर-2013 | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद अयोध्या। | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुरादाबाद। |
| 13 | श्रीमती सुनीति आईपीएस-आरआर-2013 | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर। | पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ। |
| 14 | श्री आकाश तोमर आईपीएस-आरआर-2013 | सेनानायक, 08वीं वाहिनी पीएसी, बरेली। | पुलिस अधीक्षक, डॉ० बी०आर० अम्बेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद। |
| 15 | श्री अमित कुमार-I आईपीएस-आरआर-2013 | सेनानायक, 23वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद। | पुलिस अधीक्षक, ई०ओ०डब्ल्यू०, उ०प्र०, लखनऊ। |
| 16 | श्री नरेन्द्र कुमार सिंह आईपीएस-एसपीएस-2013 | सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा। | पुलिस अधीक्षक, पीटीसी, सीतापुर। |
| 17 | डॉ० अनिल कुमार पाण्डेय आईपीएस-एसपीएस-2013 | सेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी। | पुलिस अधीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें, उ०प्र०, लखनऊ। |
| 18 | श्री त्रिभुवन सिंह आईपीएस-एसपीएस-2013 | सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा। | पुलिस अधीक्षक, जी०आर०पी० मुख्यालय, लखनऊ। |
| 19 | श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव आईपीएस-एसपीएस-2013 | सेनानायक, 42वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें, उ०प्र०, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार। | पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, उ०प्र०, लखनऊ। |
| 20 | श्री सुशील कुमार शुक्ला आईपीएस-एसपीएस-2013 | सेनानायक, 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़। | पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, गोरखपुर। |
| 21 | श्री अजीत कुमार सिन्हा आईपीएस-एसपीएस-2013 | सेनानायक, 33वीं वाहिनी पीएसी, झांसी। | पुलिस अधीक्षक, उ०प्र० पॉवर कॉपरिशन लि० लखनऊ। |
| 22 | श्री दिनेश त्रिपाठी आईपीएस-एसपीएस-2013 | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर। | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज। |
| 23 | श्री सतपाल आईपीएस-आरआर-2015 | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुरादाबाद। | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद अयोध्या। |
| 24 | श्री कुलदीप सिंह गुनावत आईपीएस-आरआर-2017 | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज। | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर। |
| 25 | श्रीमती प्रीति यादव आईपीएस-आरआर-2019 | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर। | सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा। |
| 26 | श्री पुनीत द्विवेदी आईपीएस-आरआर-2020 | अपर पुलिस अधीक्षक, प्रतीक्षारत्, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ के पद पर हुआ स्थानान्तरण निरस्त। | अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद। |
| 27 | श्रीमती नीतू आईपीएस-आरआर-2020 | अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर के पद पर हुआ स्थानान्तरण निरस्त। | अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ। |
| 28 | श्री अमित कुमावत आईपीएस-आरआर-2020 | अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद के पद पर हुआ स्थानान्तरण निरस्त। | अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, आगरा। |

