नोएडा: भरोसे का कत्ल! 15 लाख का माल लेकर फरार हुआ था फील्ड कर्मचारी, सेक्टर-63 पुलिस ने दबोचा

नोएडा के सेक्टर-63 में कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार। पुलिस ने कब्जे से 15 लाख रुपये के धागे और थ्रेड कटर बरामद किए। जानिए कैसे दिया वारदात को अंजाम।

Bharatiya Talk
3 Min Read
नोएडा: भरोसे का कत्ल! 15 लाख का माल लेकर फरार हुआ था फील्ड कर्मचारी, सेक्टर-63 पुलिस ने दबोचा

नोएडा/ भारतीय टॉक न्यूज़:: भरोसे का कत्ल! 15 लाख का माल लेकर फरार हुआ था फील्ड कर्मचारी, सेक्टर-63 पुलिस ने दबोचा

नोएडा (गौतमबुद्धनगर): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर-63 पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कंपनी के साथ गबन और धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी उसी कंपनी में फील्ड यूनिट के पद पर तैनात था और उसने मालिक के भरोसे का फायदा उठाकर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया था।

नोएडा: भरोसे का कत्ल! 15 लाख का माल लेकर फरार हुआ था फील्ड कर्मचारी, सेक्टर-63 पुलिस ने दबोचा

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अभियुक्त धीरज सक्सेना (पुत्र राकेश सक्सेना) सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में फील्ड यूनिट का काम देखता था। उसका मुख्य काम ऑर्डर मिलने पर माल की सप्लाई करना था। 4 जनवरी 2026 को धीरज कंपनी से भारी मात्रा में माल लेकर निकला था, लेकिन उसने माल को गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय गायब कर दिया। आरोपी ने करीब 300 पेटी सामान का गबन किया और फरार हो गया।

15 लाख रुपये का माल बरामद

थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी को पुस्ता मोड, न्यू उस्मानपुर के पास से धर दबोचा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में सामान बरामद किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

बरामदगी की लिस्ट:

🔸16 बोरे और 116 पेटियां अलग-अलग नंबरों के धागे।

🔸3236 बॉक्स धागे और 03 पैकेट रंगीन धागे।

🔸 06 पेटियां थ्रेड कटर।

लालच ने बनाया अपराधी

पूछताछ के दौरान आरोपी धीरज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह लंबे समय से कंपनी में काम कर रहा था और मालिक का उस पर अटूट विश्वास था। इसी विश्वास का फायदा उठाकर वह लालच में आ गया। उसने गबन किया हुआ कुछ सामान एक कबाड़ी को बेच दिया था। पुलिस अब उस कबाड़ी की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस की कार्रवाई

अभियुक्त के खिलाफ थाना सेक्टर-63 में मु0अ0सं0-0013/2026 धारा-316(4) BNS के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम की इस सफलता पर पुलिस कमिश्नरेट के उच्चाधिकारियों ने सराहना की है।

 

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *