Greater Noida: कुड़ीखेड़ा गांव में बुलेट के साइलेंसर को लेकर टोकना पड़ा भारी, शराब के नशे में धुत युवकों ने ईंट से कूचकर की थी कृष्णपाल की हत्या; 4 गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर की बादलपुर पुलिस ने कृष्णपाल हत्याकांड का खुलासा किया। मनीष, अमित, आकाश और अभिषेक को गिरफ्तार किया गया। बुलेट की आवाज पर टोकने पर आरोपियों ने ईंटों से हमला कर दिया था।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
Greater Noida: कुड़ीखेड़ा गांव में बुलेट के साइलेंसर को लेकर टोकना पड़ा भारी, शराब के नशे में धुत युवकों ने ईंट से कूचकर की थी कृष्णपाल की हत्या; 4 गिरफ्तार

 

बादलपुर/गौतमबुद्ध नगर/ भारतीय टॉक न्यूज़ : बीती 17 जनवरी को बादलपुर थाना क्षेत्र के कुड़ी खेड़ा गांव के पास खेतों में हुई कृष्णपाल की हत्या और सुंदर पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की स्थानीय टीम और सीआरटी (CRT) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

Greater Noida: कुड़ीखेड़ा गांव में बुलेट के साइलेंसर को लेकर टोकना पड़ा भारी, शराब के नशे में धुत युवकों ने ईंट से कूचकर की थी कृष्णपाल की हत्या; 4 गिरफ्तार

क्या थी पूरी घटना?

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी मनीष ने बताया कि 17 जनवरी की शाम वह अपने साथियों अमित, आकाश और अभिषेक के साथ शराब पी रहा था। शराब के नशे में जब वे बुलेट मोटरसाइकिल से कुड़ी खेड़ा की तरफ जा रहे थे, तब साइलेंसर की तेज आवाज को लेकर खेत की रखवाली कर रहे कृष्णपाल ने उन्हें टोक दिया।

यह बात आरोपियों को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने कृष्णपाल के साथ हाथापाई शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि मनीष ने कृष्णपाल के चेहरे पर जोरदार प्रहार किया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े और उनका सिर खड़ंजे की ईंट से टकरा गया। बीच-बचाव करने आए सुंदर पर भी मनीष ने खड़ंजे की ईंट उखाड़कर हमला कर दिया, जिससे वह भी अचेत हो गया।

सबूत मिटाने की कोशिश

हमले के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। भागते समय मनीष ने घायल सुंदर का मोबाइल तोड़ दिया और अपने साथ ले गया, जबकि अमित ने मृतक कृष्णपाल का आधार कार्ड उठा लिया ताकि पहचान छिपाने में भ्रम पैदा किया जा सके।

पुलिस की मेहनत लाई रंग

डीसीपी सेंट्रल नोएडा के निर्देश पर गठित टीमों ने इलाके के लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से राजतपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में मनीष (दूध का व्यापारी), अभिषेक (सेल्समैन), अमित (दूध का व्यापारी) और आकाश (होटल केयरटेकर) शामिल हैं। अभियुक्त अमित का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।

अभियुक्त का नामउम्र/शिक्षापता व पेशाआपराधिक इतिहास
1. मनीष20 वर्ष / 12वीं पासनिवासी: गाजियाबाद
पेशा: दूध सप्लाई (नोएडा)
वर्तमान हत्या का मामला
2. अमित26 वर्ष / 12वीं पासनिवासी: कुड़ीखेड़ा, बादलपुर
पेशा: दूध सप्लाई (सेक्टर-5)
03 मुकदमे दर्ज (मारपीट, लूट, धमकी)
3. आकाश26 वर्ष / 12वीं पासनिवासी: कुड़ीखेड़ा, बादलपुर
पेशा: होटल केयरटेकर (सेक्टर-68)
वर्तमान हत्या का मामला
4. अभिषेक @ शेकु25 वर्ष / 12वीं पासनिवासी: कुड़ीखेड़ा (मूल-बागपत)
पेशा: सेल्स (मॉल)
वर्तमान हत्या का मामला

बरामदगी: मृतक का आधार कार्ड और टूटी स्क्रीन वाला मोबाइल फोन अभियुक्तों के कब्जे से मिला।

 बरामदगी और कानूनी कार्रवाई:

पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का आधार कार्ड और टूटी हुई स्क्रीन वाला सैमसंग मोबाइल बरामद किया है। चारों के खिलाफ धारा 103(1), 109(1) और 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Greater Noida: कुड़ीखेड़ा गांव में बुलेट के साइलेंसर को लेकर टोकना पड़ा भारी, शराब के नशे में धुत युवकों ने ईंट से कूचकर की थी कृष्णपाल की हत्या; 4 गिरफ्तार

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *