गौतमबुद्धनगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सीपी लक्ष्मी सिंह ने बदले 4 ADCP और 1 DCP के कार्यक्षेत्र, संतोष कुमार मिश्रा की ग्रेटर नोएडा जोन में वापसी

गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 4 एडीसीपी और 1 डीसीपी का तबादला किया है। संतोष कुमार मिश्रा फिर बने एडीसीपी ग्रेटर नोएडा।

Partap Singh Nagar
2 Min Read

 

भारतीय टॉक न्यूज (नोएडा): गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने तात्कालिक प्रभाव से चार एडिशनल डीसीपी (ADCP) और एक डीसीपी (DCP) के कार्यक्षेत्र में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

इस नए ट्रांसफर ऑर्डर में सबसे अहम बदलाव ग्रेटर नोएडा और नोएडा जोन के एडीसीपी प्रभार में देखने को मिला है।

संतोष कुमार मिश्रा की ग्रेटर नोएडा में वापसी

आईपीएस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के फेरबदल के तहत संतोष कुमार मिश्रा को एक बार फिर से एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिनों पहले उन्हें इस जोन से स्थानांतरित किया गया था, लेकिन पुलिस कमिश्नर ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें ग्रेटर नोएडा जोन की कमान सौंपी है।

नोएडा जोन और यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव

🔸 मनीषा सिंह: पहले एडीसीपी नोएडा जोन के पद पर तैनात मनीषा सिंह को अब एडीसीपी यातायात (Traffic) एवं महिला सुरक्षा का महत्वपूर्ण प्रभार दिया गया है।

🔸अभय कुमार मिश्रा: 30 सितंबर को ही एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन बनाए गए अभय कुमार मिश्रा को वहां से हटाकर अब एडीसीपी नोएडा जोन की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे डीसीपी ट्रैफिक का कार्यभार संभाल रहे थे।

मुख्यालय और अपराध शाखा में नई तैनातियां

🔸अर्चना सिंह: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट से स्थानांतरित होकर आईं महिला पुलिस अधिकारी अर्चना सिंह को एडीसीपी अपराध (Crime) एवं मुख्यालय का जिम्मा सौंपा गया है।

🔸 शैव्या गोयल (IPS): वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी शैव्या गोयल को डीसीपी मुख्यालय/प्रोटोकॉल के साथ-साथ अपराध (Crime), अभिसूचना (Intelligence) और साइबर सुरक्षा (Cyber Security) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल के अनुसार, यह सभी बदलाव जिले में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नागरिक सुरक्षा (विशेषकर महिला सुरक्षा व साइबर सुरक्षा) को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *