Noida News: फेस-3 पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश; 15 लैपटॉप और बाइक समेत 4 गिरफ्तार, NCR में मचा रखा था हड़कंप

नोएडा पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा। कब्जे से 15 लैपटॉप, 4 मोबाइल और 2 बाइक बरामद। गिरोह का सरगना आमिर खान उर्फ कालू पहले भी कई बार जा चुका है जेल।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
Noida News: फेस-3 पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश; 15 लैपटॉप और बाइक समेत 4 गिरफ्तार, NCR में मचा रखा था हड़कंप

 

नोएडा/ भारतीय टॉक न्यूज़ : नोएडा पुलिस ने शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। शनिवार, 31 जनवरी 2026 को थाना फेस-3 पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से एक ऐसे गिरोह को दबोचा है, जो दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में लैपटॉप व मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

टीपीनगर चौराहे पर बिछाया जाल

थाना फेस-3 पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी के माल को खपाने के इरादे से गिरोह के सदस्य टीपीनगर चौराहे के पास जुटने वाले हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आमिर खान उर्फ कालू, अभिषेक कुमार, योगेंद्र चौहान उर्फ लंका और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 15 महंगे लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

सस्ते दामों पर बेचते थे चोरी का माल

पूछताछ में अभियुक्तों ने कुबूल किया कि वे दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों से कीमती सामान और वाहन चोरी करते थे। चोरी के बाद ये लैपटॉप और मोबाइल को दूसरे राज्यों या स्थानीय बाजारों में बेहद सस्ते दामों पर बेच देते थे। प्राप्त धनराशि को वे आपस में बराबर बांटकर अपनी अय्याशी और जरूरतों को पूरा करते थे।

शातिर अपराधी हैं ‘कालू’ और ‘लंका’

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरोह का मुख्य सदस्य आमिर खान उर्फ कालू और योगेंद्र चौहान उर्फ लंका पुराने अपराधी हैं। आमिर के खिलाफ अकेले फेस-3 थाने में ही चोरी और धोखाधड़ी के 5 मामले दर्ज हैं। वहीं योगेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (नशीले पदार्थ) और चोरी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे चल रहे हैं।

क्र.सं.अभियुक्त का नामउम्र/शिक्षापता व आपराधिक रिकॉर्ड
1आमिर खान उर्फ कालू23 वर्ष / 9वीं पासनिवासी: गढ़ी चौखण्डी, नोएडा। (05 मुकदमे दर्ज)
2योगेन्द्र चौहान उर्फ लंका25 वर्ष / 12वीं पासनिवासी: बहलोलपुर, नोएडा (मूल-कन्नौज)। (06 मुकदमे दर्ज)
3अभिषेक कुमार23 वर्ष / 11वीं पासनिवासी: गढ़ी चौखण्डी, नोएडा। (03 मुकदमे दर्ज)
4अर्जुन38 वर्ष / अनपढ़निवासी: लोनी, गाजियाबाद (मूल-दिल्ली)। (03 मुकदमे दर्ज)
बरामदगी का विवरण: 15 लैपटॉप, 04 मोबाइल फोन और 02 मोटरसाइकिल (कुल अनुमानित कीमत ₹12 लाख)।

 

बरामद सामान की सूची:

🔸 लैपटॉप: 15 (विभिन्न ब्रांड्स)

🔸मोबाइल: 04 स्मार्टफोन

🔸 वाहन: 02 मोटरसाइकिल (DL14ST5627 और DL5SCP7588)

🔸अनुमानित कुल कीमत: ₹12,00,000

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *