भारतीय टॉक न्यूज़ (Greater Noida Desk): ग्रेटर नोएडा स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, कलेक्ट्रेट गौतमबुद्धनगर की कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव अधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 18 और 19 नवंबर 2026 को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की 20 नवंबर को हुई जांच में सभी प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए हैं और किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है।


प्रमुख पदों पर आमने-सामने के मुकाबले की स्थिति
जारी चुनाव सूचना के मुताबिक, कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों के बीच मुकाबला तय हो गया है:
🔸अध्यक्ष पद: विनोद भाटी एडवोकेट (साकीपुर) और गौरव नागर एडवोकेट (दनकौर) के बीच सीधी टक्कर होगी।
🔸 उपाध्यक्ष पद: श्रीमती प्रीता कुमारी एडवोकेट (इको विलेज, ग्रेटर नोएडा) और श्री धर्मवीर सिंह एडवोकेट (रुस्तमपुर) मैदान में हैं।
🔸 सचिव पद: श्री राकेश कुमार शर्मा एडवोकेट (काम्बक्सपुर डेरीन) और श्री भीम सिंह एडवोकेट (शाहपुर खुर्द, ग्रेटर नोएडा) के बीच मुकाबला होगा।
🔸 कोषाध्यक्ष पद: श्री सत्यदेव भाटी एडवोकेट (देवटा) और श्री राहुल राठौर एडवोकेट (सूरजपुर) आमने-सामने हैं।
🔸 सहसचिव पद: 19 नवंबर की नामांकन सूची के अनुसार श्रीमती नेहा चौहान एडवोकेट (छलैरा, नोएडा) का नाम दर्ज है।

2 दिसंबर को मतदान, उसी दिन शाम 4 बजे के बाद आएंगे नतीजे
चुनाव अधिकारी / सहायक चुनाव अधिकारी, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट गौतमबुद्धनगर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 2 दिसंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन शाम 4:00 बजे के उपरांत चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

