ग्रेटर नोएडा: भनौता में अवैध निर्माण पर गरजा प्राधिकरण का बुल्डोजर, 20 करोड़ की सरकारी जमीन मुक्त

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भनौता में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाया बुल्डोजर। 10 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त, कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
ग्रेटर नोएडा: भनौता में अवैध निर्माण पर गरजा प्राधिकरण का बुल्डोजर, 20 करोड़ की सरकारी जमीन मुक्त

ग्रेटर नोएडा | भारतीय टॉक न्यूज़ : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ अपना कड़ा अभियान जारी रखा है। मंगलवार को प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर ग्राम भनौता में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने लगभग 10 हजार वर्ग मीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ग्रेटर नोएडा: भनौता में अवैध निर्माण पर गरजा प्राधिकरण का बुल्डोजर, 20 करोड़ की सरकारी जमीन मुक्त

खसरा नंबर 387 पर की गई कार्रवाई

प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भनौता के खसरा संख्या 387 की अधिसूचित जमीन पर कॉलोनाइजर अवैध रूप से प्लॉटिंग करने और निर्माण कर कब्जा करने की फिराक में थे। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में प्रबंधक रोहित गुप्ता और वर्क सर्किल-2 की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक चले इस विशेष अभियान में टीम ने अवैध बाउंड्रीवॉल और निर्माणों को बुल्डोजर की मदद से जमींदोज कर दिया।

एसीईओ की अपील: गाढ़ी कमाई न फंसाएं

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने इस कार्रवाई के बाद जनता को सचेत करते हुए कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि:

🔸नागरिक कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के कार्यालय जाकर उस जमीन की वैधता की जांच अवश्य कर लें।

🔸 अवैध कॉलोनियों के लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई को जोखिम में न डालें।

प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान इसी तरह निरंतर जारी रहेगा ताकि सरकारी जमीन को सुरक्षित रखा जा सके।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *