ग्रेटर नोएडा में रूह कंपा देने वाला हादसा: 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के मासूम की मौत, मां गई थी ट्यूशन छोड़ने

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी-2 सोसायटी में एक दर्दनाक हादसा हुआ। मां बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थी, तभी 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के मासूम की जान चली गई। बालकनी में रखी कुर्सी बनी काल।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
ग्रेटर नोएडा में रूह कंपा देने वाला हादसा: 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के मासूम की मौत, मां गई थी ट्यूशन छोड़ने

ग्रेटर नोएडा वेस्ट / भारतीय टॉक न्यूज़: नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटियों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। शुक्रवार दोपहर बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी-2 (7th एवेन्यू) में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई। यहाँ ई-1237 फ्लैट में रहने वाले संजय पाल का 3 वर्षीय मासूम बेटा, सागनिक पाल, 12वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया। हादसे के वक्त बच्चा घर में अकेला था और उसकी मां बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थीं। जमीन पर गिरते ही बच्चे की चीख सुनकर पूरी सोसायटी दहल गई। आनन-फानन में पड़ोसी उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बालकनी में रखी कुर्सी पर चढ़ा था मासूम, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, संजय पाल एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। दोपहर के समय जब उनकी पत्नी बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने बाहर निकलीं, तो सागनिक घर में अकेला खेल रहा था। बताया जा रहा है कि बालकनी के पास एक कुर्सी रखी हुई थी। खेलते-खेलते मासूम उस कुर्सी पर चढ़ गया और नीचे झांकने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे 12वीं मंजिल से नीचे जा गिरा। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण बच्चे के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे सुरक्षा गार्ड और पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचित किया। हादसे की खबर मिलते ही मां बदहवास होकर अस्पताल पहुंचीं और बच्चे का शव देखकर बेहोश हो गईं। एसीपी बिसरख पवन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हाईराइज सोसायटियों के लिए चेतावनी:

इस घटना ने एक बार फिर माता-पिता को सतर्क किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि:

🔸 बालकनी में कभी भी कुर्सी, मेज या ऐसा कोई सामान न रखें जिस पर बच्चा चढ़ सके।

🔸 बालकनी में हमेशा ऊंचे जाली (Safety Nets) या ग्रिल लगवाएं।

🔸 छोटे बच्चों को घर में कभी भी अकेला छोड़कर बाहर न जाएं।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *