ग्रेटर नोएडा में ‘राष्ट्र गौरव सम्मान’ से चमकीं देश की 51 प्रतिभाएं: ओजस्वी वक्ता प्रो. बी.एस. रावत को उत्कृष्ट मंच संचालन के लिए मिला विशेष अवार्ड

ग्रेटर नोएडा में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 'राष्ट्र गौरव सम्मान' समारोह में 9 राज्यों की 51 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो० बी.एस. रावत को उनके ओजस्वी संबोधन और मंच संचालन के लिए विशेष राष्ट्र गौरव अवार्ड से नवाजा गया।

Bharatiya Talk
1 Min Read

 

ग्रेटर नोएडा / भारतीय टॉक न्यूज़ : ग्रेटर नोएडा में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित भव्य ‘राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह’ में देश के नौ राज्यों की 51 ऐसी महान प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पर्यावरण, चिकित्सा, पत्रकारिता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है इसी ऐतिहासिक अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो० बी.एस. रावत (पुत्र श्री दुलीचंद पहलवान ढहकोला) को उनके कुशल मंच संचालन और ओजस्वी वक्तव्य के लिए उत्तराखंड की कुमाऊं एवं गढ़वाल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति व उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ) बलवंत सिंह राजपूत एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जितेंद्र बच्चन द्वारा ‘राष्ट्र गौरव अवार्ड’ प्रदान किया गया,

जहाँ देश और प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, राजनीतिज्ञों एवं समाज सुधारकों की गरिमामय उपस्थिति के बीच प्रो० रावत ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *