दादरी मोनिका नागर हत्याकांड: मुख्य आरोपी पति अनुज चौहान गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर कार भी बरामद

दादरी पुलिस को बड़ी सफलता! मोनिका नागर हत्याकांड का मुख्य आरोपी पति अनुज चौहान गिरफ्तार। हत्या में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर कार बरामद। जानें पूरी कार्रवाई।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
दादरी मोनिका नागर हत्याकांड: मुख्य आरोपी पति अनुज चौहान गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर कार भी बरामद

नोएडा/दादरी (Bharatiya Talk News):  गौतमबुद्धनगर की दादरी थाना पुलिस ने मोनिका नागर हत्याकांड में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और मृतका के पति अनुज चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार (UP 16 FK 5566) भी बरामद कर ली गई है।

हजरतपुर नहर के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दादरी पुलिस की टीमें लगातार फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थीं। मंगलवार, 12 मई 2026 को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने  ग्राम हजरतपुर नहर के पास घेराबंदी कर मुख्य अभियुक्त अनुज चौहान (पुत्र हरेन्द्र चौहान) को दबोच लिया।

बता दें कि 20 वर्षीय अनुज चौहान घोड़ी बछेड़ा गांव का निवासी है और अपनी पत्नी की हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था।

 क्या था पूरा मामला?

बीती 8 मई 2026 को मृतका मोनिका की मां (वादिया) ने थाना दादरी में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी 20 वर्षीय बेटी मोनिका की उसके पति और ससुराल वालों ने मिलकर हत्या कर दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने मु0अ0सं0 202/2026 धारा 103(1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

जांच में सामने आया कि यह हत्या संपत्ति विवाद के चलते की गई थी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने (धारा 238 बीएनएस) के उद्देश्य से शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने की कोशिश भी की गई थी।

मोनिका नागर हत्याकांड में पुलिस अब तक दो लोगों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है:

1. करन: इसे पुलिस ने सोमवार को रामगढ़ फाटक के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

2. अनुज चौहान (मुख्य आरोपी): जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतका की मां ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उन पर फॉर्च्यूनर कार चढ़ाने का प्रयास किया था। पुलिस ने आज अनुज चौहान की गिरफ्तारी के साथ ही वह फॉर्च्यूनर कार भी बरामद कर ली है, जिसका इस्तेमाल अपराध के दौरान किया गया था।

एसीपी ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में पुलिस की टीमें अब परिवार के अन्य फरार सदस्यों की तलाश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि कानून के उल्लंघन और जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *