ग्रेटर नोएडा: 50 लाख और फॉर्च्यूनर के लिए हुई थी दीपिका की हत्या ? फरार चल रहा चचिया ससुर गिरफ्तार; मर्डर समेत 3 केस हैं दर्ज

ग्रेटर नोएडा के जलपुरा में 50 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर कार के लिए दीपिका नागर की हत्या के मामले में फरार चचिया ससुर प्रमोद को ईकोटेक-3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पति समेत 6 आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
ग्रेटर नोएडा: 50 लाख और फॉर्च्यूनर के लिए हुई थी दीपिका की हत्या ? फरार चल रहा चचिया ससुर गिरफ्तार; मर्डर समेत 3 केस हैं दर्ज

ग्रेटर नोएडा / भारतीय टॉक न्यूज़ :  उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बहुचर्चित दीपिका नागर दहेज हत्याकांड में थाना ईकोटेक-3 पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले में काफी समय से फरार चल रहे एक और मुख्य आरोपी और मृतका के चचिया ससुर प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर बहु को प्रताड़ित करने और दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या करने का संगीन आरोप है।

ग्रेटर नोएडा: 50 लाख और फॉर्च्यूनर के लिए हुई थी दीपिका की हत्या ? फरार चल रहा चचिया ससुर गिरफ्तार; मर्डर समेत 3 केस हैं दर्ज

50 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर कार न मिलने पर ली जान

यह सनसनीखेज मामला ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव का है। मृतका दीपिका नागर के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दीपिका पर मायके से 50 लाख रुपये नगद और एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार लाने का लगातार दबाव बना रहे थे।

मांग पूरी न होने पर दीपिका को शारीरिक और मानसिक रूप से बेरहमी से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का आरोप है कि इसी लालच के चलते ससुराल वालों ने मिलकर दीपिका की हत्या कर दी।

18 मई को संदिग्ध हालात में हुई थी मौत, 6 आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

गौरतलब है कि बीते 18/19 मई 2026 को जलपुरा गांव में दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया था। दीपिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नए कानून के तहत सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

अब तक का पुलिस एक्शन:ईकोटेक-3 थाना पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले में तत्परता दिखाते हुए दीपिका के पति समेत परिवार के 6 अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। प्रमोद इस मामले में लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था।

रविवार को ईकोटेक-3 पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस और मुखबिर के जरिए सटीक सूचना मिली कि आरोपी प्रमोद इलाके में ही किसी काम से छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस टीम ने घेराबंदी की और ग्राम जलपुरा स्थित बिजलीघर तिराहे से आरोपी को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी: प्रमोद (उम्र करीब 37 वर्ष) पुत्र जयचन्द, निवासी- ग्राम जलपुरा, थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार प्रमोद एक आदतन और शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से ही हत्या (मर्डर) और जानलेवा हमले जैसी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *