ग्रेटर नोएडा/ भारतीय टॉक न्यूज़ : उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने वरिष्ठतम नेताओं में शुमार, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर को पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी है। संगठन ने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, क्षेत्रीय पकड़ और जमीनी सक्रियता पर भरोसा जताते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी दी है।

अनुभव पर भरोसा, मिशन-2027 की तैयारी
नवाब सिंह नागर की गिनती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बेहद कद्दावर और अनुभवी नेताओं में होती है। इस क्षेत्र में भाजपा संगठन को और अधिक धार देने तथा आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए पार्टी ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। इस रणनीतिक नियुक्ति के बाद से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जगह-जगह मिठाई बांटकर खुशी जताई जा रही है।
UP BJP की नई टीम का ऐलान
🔶 बीजेपी ने उत्तर प्रदेश संगठन में 46 नए पदाधिकारियों की सूची जारी की।
🔶 नई टीम में 19 उपाध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।
🔶 रक्षा मंत्री Rajnath Singh के बेटे Neeraj Singh को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।
🔶 संगठन में नए चेहरों और क्षेत्रीय संतुलन पर भी जोर दिया गया।

