परिवर्तन का संकल्प’ लेकर सड़कों पर उतरी समाजवादी पार्टी; दादरी में पर्यावरण संदेश के साथ साइकिल यात्रा का भव्य आगाज़

दादरी विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने 'दादरी परिवर्तन यात्रा' का किया भव्य आगाज़। मो. फहाद और सुधीर भाटी समेत दिग्गज नेताओं ने वृक्षारोपण कर शुरू की साइकिल यात्रा, बिसरख से पतवाड़ी तक उमड़ा जनसैलाब।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
परिवर्तन का संकल्प' लेकर सड़कों पर उतरी समाजवादी पार्टी; दादरी में पर्यावरण संदेश के साथ साइकिल यात्रा का भव्य आगाज़

दादरी/गौतम बुद्ध नगर, भारतीय टॉक न्यूज़: आगामी सियासी समीकरणों को साधने और जनहित के मुद्दों को धार देने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा-62) में अपनी ताकत का अहसास कराया। “परिवर्तन का संकल्प, विकास का विश्वास” के गगनभेदी नारे के साथ सपा ने आज ऐतिहासिक “दादरी परिवर्तन यात्रा” (साइकिल यात्रा) की शुरुआत की। इस यात्रा का मुख्य मकसद क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क बढ़ाना, युवाओं को जोड़ना और मूलभूत सुविधाओं की आवाज बुलंद करना है।

वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण-हितैषी शुरुआत

परिवर्तन का संकल्प' लेकर सड़कों पर उतरी समाजवादी पार्टी; दादरी में पर्यावरण संदेश के साथ साइकिल यात्रा का भव्य आगाज़

इस साइकिल यात्रा की शुरुआत बेहद खास और सकारात्मक अंदाज में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहाद के साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी, वीरसिंह यादव, महेंद्र नागर, इंदर प्रधान, सुनील चौधरी, गजराज नागर, हैप्पी पंडित, जगवीर नम्बरदार, बबली भाटी, प्रशांत भाटी और सुनील भाटी सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने सबसे पहले सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया। पौधों को पानी देकर नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और फिर हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को विधिपूर्वक रवाना किया।

इस पूरे गरिमामयी कार्यक्रम का कुशल संयोजन सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरीद्वारा किया गया।

बिसरख से पतवाड़ी तक… इन 7 गांवों से होकर गुजरी यात्रा

अक्षय चौधरी के संयोजन में यह परिवर्तन यात्रा सुबह से लेकर शाम तक दादरी के विभिन्न ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों से होकर गुजरी। यात्रा का पूरा टाइम-टेबल और रूट कुछ इस प्रकार रहा:

पड़ाव / कार्यक्रमसमयस्थल / गांव
कार्यक्रम-1 (शुरुआत)सुबह 09:30 बजेबिसरख
कार्यक्रम-2सुबह 11:30 बजेपुराना हैबतपुर
कार्यक्रम-3दोपहर 12:30 बजेनया हैबतपुर
कार्यक्रम-4दोपहर 01:30 बजेशाहबेरी
कार्यक्रम-5दोपहर 02:30 बजेइटैडा
कार्यक्रम-6दोपहर 03:30 बजेछोटी मिल्क
कार्यक्रम-7 (समापन)शाम 04:30 बजेपतवाड़ी

 गांवों में हुआ जोरदार स्वागत, युवाओं में दिखा गजब का जोश

बिसरख के ऐतिहासिक गांव से शुरू होकर पतवाड़ी तक पहुंचे इस पूरे रूट पर समाजवादी पार्टी के लाल टोपी धारी कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर दिखाई दिया. तपती धूप और गर्मी के बावजूद सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा थामे साइकिल चलाते नजर आए.

यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि मोहम्मद फहाद और जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि यह यात्रा महज एक राजनीतिक औपचारिकता नहीं है, बल्कि दादरी के प्रत्येक नागरिक के हक, किसानों और युवाओं के रोजगार की लड़ाई है. यात्रा के हर पड़ाव पर स्थानीय ग्रामीणों, बुजुर्गों और विशेषकर युवाओं ने फूलों की बारिश कर और माला पहनाकर समाजवादी पार्टी की इस मुहिम का पुरजोर स्वागत किया और अपना आशीर्वाद दिया.

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *