जगन गुर्जर हत्याकांड: राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना और किसान मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि, 12 जुलाई को धौलपुर में महापंचायत का ऐलान

जगन गुर्जर की हत्या को लेकर गुर्जर समाज और 36 बिरादरी में भारी आक्रोश। राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना की अध्यक्ष सरोज भाटी ने की CBI जांच की मांग। 12 जुलाई रविवार को धौलपुर में होगी महापंचायत।

Partap Singh Nagar
3 Min Read
जगन गुर्जर हत्याकांड: राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना और किसान मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि, 12 जुलाई को धौलपुर में महापंचायत का ऐलान

धौलपुर/गौतमबुद्ध नगर : भारतीय टॉक न्यूज़ (Bharatiya Talk News)

राजस्थान के धौलपुर निवासी जगन गुर्जर की जेल में हुई संदिग्ध हत्या को लेकर गुर्जर समाज और किसान संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाने और न्याय की मांग को लेकर राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने मृतक के पैतृक गांव पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गुर्जर मीरगपुर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जगन गुर्जर के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान सभी नेताओं ने जगन गुर्जर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सीबीआई जांच और आर्थिक मदद की मांग

परिवार से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज भाटी गुर्जर ने इस हत्याकांड पर कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा:

“जिस तरह जगन गुर्जर भाई की हत्या की गई है, वह बेहद निंदनीय और क्रूर है। इस घटना से केवल गुर्जर समाज ही नहीं, बल्कि सर्वसमाज (36 बिरादरी) में भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। हमारी सरकार से मांग है कि इस पूरे मामले की CBI (सीबीआई) जांच कराई जाए और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता दी जाए ताकि वे अपना पालन-पोषण कर सकें। जब तक न्याय नहीं मिलता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

12 जुलाई (रविवार) को धौलपुर में होगी महापंचायत

इस दौरान मौजूद किसान नेता राजकुमार रूपबास ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि आने वाले रविवार, यानी 12 जुलाई को धौलपुर में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।

राजकुमार रूपबास ने अपील करते हुए कहा, “मैं सभी किसान संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और 36 बिरादरी के लोगों से अपील करता हूं कि रविवार को ज्यादा से ज्यादा संख्या में धौलपुर पहुंचकर जगन भाई के परिवार को न्याय दिलाने के लिए इस महापंचायत का हिस्सा बनें।”

मुलाकात के दौरान ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

जगन गुर्जर के भाई भगत जी से मुलाकात करने और शोक व्यक्त करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से: सोनू गुर्जर मीरगपुर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना) , सरोज भाटी गुर्जर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला मोर्चा), राजकुमार रूपबास (वरिष्ठ किसान नेता),पुष्पा भाटी, राजवीर सिंह (राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष), ऋषि पाल गुर्जर (उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष),धर्मवती भाटी, सोनू राठी, प्रहलाद खटाना, कुलदीप सरधना (जिला उपाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर), सुमित और सोनू गुर्जर सहित कई स्थानीय ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *