ग्रेटर नोएडा: घर पर फायरिंग कर रंगदारी और धमकी देने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, पिस्तौल व चाकू बरामद,बादलपुर पुलिस की कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर पुलिस ने 5 अगस्त को घर पर फायरिंग करने वाले दो वांछित बदमाशों अनुराग और शिवम को गिरफ्तार किया। पिस्टल और चाकू बरामद।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
ग्रेटर नोएडा: घर पर फायरिंग कर रंगदारी और धमकी देने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, पिस्तौल व चाकू बरामद,बादलपुर पुलिस की कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर)/भारतीय टॉक न्यूज़: थाना बादलपुर पुलिस ने 5 अगस्त को एक मकान पर दिनदहाड़े फायरिंग कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई .32 बोर की पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में हत्या के प्रयास (BNS धारा 109(1)) समेत आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ा दी हैं।

क्या थी पूरी घटना?

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को पीड़िता/वादी ने थाना बादलपुर में तहरीर दी थी कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनके घर पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे।

सूचना के आधार पर थाना बादलपुर पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 218/2026 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

वायु एन्क्लेव के पास घेराबंदी कर दबोचा

घटना के खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से जांच आगे बढ़ाई। 8 अगस्त 2026 को सटीक सूचना मिलने पर थाना बादलपुर पुलिस ने वायु एन्क्लेव-1 में रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर प्रकाश में आए दोनों वांछित बदमाशों को धर दबोचा।

तलाशी लेने पर मुख्य आरोपी अनुराग के पास से पिस्टल और उसके साथी शिवम के पास से अवैध चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

🔸अनुराग उर्फ छोटू पुत्र कैलाश (निवासी: वायु एन्क्लेव-1, खेड़ा धर्मपुरा, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर — उम्र लगभग 23 वर्ष)

🔸 शिवम उर्फ भूरा पुत्र जगदीश (मूल निवासी: ग्राम अलीनगर, थाना क्वार्सी, अलीगढ़ | वर्तमान निवासी: सिद्ध बाबा मंदिर के पास, थाना बादलपुर — उम्र लगभग 20 वर्ष)

पुलिस कार्रवाई और पंजीकृत मुकदमे

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से अवैध हथियार बरामद होने के बाद मामले में धाराओं की बढ़ोतरी की है, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *