नोएडा ATDC में ODOP टूलकिट योजना का भव्य शुभारंभ: ट्रेनिंग के बाद युवाओं को मिलेगा ₹5 लाख तक का मुद्रा लोन, आत्मनिर्भरता को मिलेगी रफ्तार

नोएडा के एटीडीसी (ATDC) में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ओडीओपी (ODOP) टूलकिट एवं वितरण योजना का औपचारिक शुभारंभ हुआ। लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण के साथ ₹5 लाख तक के ऋण की जानकारी दी गई।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
नोएडा ATDC में ODOP टूलकिट योजना का भव्य शुभारंभ: ट्रेनिंग के बाद युवाओं को मिलेगा ₹5 लाख तक का मुद्रा लोन, आत्मनिर्भरता को मिलेगी रफ्तार

भारतीय टॉक न्यूज (नोएडा): उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ओडीओपी टूलकिट एवं वितरण योजना का औपचारिक शुभारंभ बुधवार (07 अक्टूबर 2026) को अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर (ATDC), नोएडा में गरिमामयी माहौल में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं व कारीगरों को आधुनिक टूलकिट, उन्नत कौशल प्रशिक्षण और वित्तीय प्रोत्साहन देकर स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ना है।

नोएडा ATDC में ODOP टूलकिट योजना का भव्य शुभारंभ: ट्रेनिंग के बाद युवाओं को मिलेगा ₹5 लाख तक का मुद्रा लोन, आत्मनिर्भरता को मिलेगी रफ्तार

दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, वरिष्ठ दिग्गजों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर एईपीसी (AEPC) के कार्यकारिणी सदस्य एवं एटीडीसी बीओजी के संयोजक ललित ठुकराल, सेवानिवृत्त आईएफएस राजीव कुमार भाटिया, जिला उद्योग केंद्र (DCI) गौतमबुद्धनगर के उपायुक्त पंकज निर्वाण, एसीआई वत्स, एटीडीसी एनएचओ के निदेशक डॉ. नीर चंद्रा और डॉ. नीर सिंह परिहार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने कौशल विकास को रोजगार से जोड़ने में ओडीओपी योजना की भूमिका को सराहा।

अपना रोजगार शुरू करने के लिए मिलेगा ₹5 लाख तक का लोन

कार्यक्रम के दौरान जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त (DCI) पंकज निर्वाण ने लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ‘मुद्रा ऋण योजना’ की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एटीडीसी से अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद लाभार्थी अपना नया व्यवसाय शुरू करने या मौजूदा काम का विस्तार करने के लिए ₹5 लाख तक की ऋण सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इसके साथ ही ललित ठुकराल ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कौशल विकास को वित्तीय साधनों से जोड़ना एक ऐतिहासिक कदम साबित हो रहा है।

एटीडीसी प्रबंधन ने व्यक्त किया आभार

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं का समन्वय एटीडीसी नोएडा की प्रधानाचार्या डॉ. मीनू डाबास और उनकी टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. डाबास ने उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, एटीडीसी प्रबंधन व शिक्षार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अतिथियों ने विश्वास जताया कि यह पहल स्थानीय रेडिमेड गारमेंट और टेक्सटाइल उद्योग को नए शिखर पर ले जाएगी।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *