ग्रेटर नोएडा में स्वतंत्रता दिवस पर दनकौर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: लिफ्ट देकर लूटने वाले 2 शातिर गोली लगने से घायल; 2 बंधक युवक सकुशल मुक्त

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में सवारी बनाकर कार में बैठाने और लूटपाट करने वाले गिरोह से पुलिस मुठभेड़ हुई। 2 बदमाश गोली लगने से घायल हुए, जबकि 2 युवकों को बंधक मुक्त कराया गया।

Partap Singh Nagar
4 Min Read
ग्रेटर नोएडा में स्वतंत्रता दिवस पर दनकौर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: लिफ्ट देकर लूटने वाले 2 शातिर गोली लगने से घायल; 2 बंधक युवक सकुशल मुक्त

भारतीय टॉक न्यूज़ (क्राइम डेस्क) / ग्रेटर नोएडा: 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के दिन ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में पुलिस और लिफ्ट देकर राहगीरों को बंधक बनाने व लूटने वाले गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो शातिर बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बंधक बनाए गए दो युवकों को सकुशल मुक्त करा लिया है।

बदमाशों के पास से वारदात में प्रयुक्त आई-20 कार, दो अवैध तमंचे, कारतूस, चाकू, चार मोबाइल फोन और छीने गए 10,000 रुपये कैश बरामद किए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा में स्वतंत्रता दिवस पर दनकौर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: लिफ्ट देकर लूटने वाले 2 शातिर गोली लगने से घायल; 2 बंधक युवक सकुशल मुक्त

इमरजेंसी कॉल पर अलर्ट हुई पुलिस, आई-20 कार का किया पीछा

घटना की शुरुआत तब हुई जब पीआरवी (PRV) के माध्यम से थाना दनकौर पुलिस को एक कॉलर ने सूचना दी कि उसके भाई को कार सवार युवकों ने सवारी के रूप में बैठाकर बंधक बना लिया है और डरा-धमकाकर ऑनलाइन पैसे ऐंठ लिए हैं।

पीड़ित के भाई (हेमेंद्र, निवासी धौलपुर राजस्थान) दनकौर क्षेत्र में एक निजी यूनिवर्सिटी के पास आगरा टोल से अपने घर जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े थे। तभी एक आई-20 कार (HR 10 X 0405) सवार युवकों ने उन्हें कार में बैठा लिया और रास्ते में बंधक बनाकर लूटपाट की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और पीआरवी ने कार की पहचान कर पीछा करना शुरू कर दिया।

अंडरपास के पास पुलिस पर झोंका फायर, जवाबी कार्रवाई में लगे निशाने

पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने कार को दनकौर क्षेत्र के एक अंडरपास के पास रोककर भागने का प्रयास किया। जब पुलिस ने सरेंडर करने को कहा, तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से मौके पर ही गिर पड़े।

घायल बदमाशों की पहचान:

🔸अभिनय पल्लव (उम्र 24 वर्ष): निवासी महमदपुर, थाना काको, जहानाबाद (बिहार)। ,  सत्यम सिंह (उम्र 22 वर्ष): निवासी शुगर मील भउआपुर मस्तान नगर, थाना सिम्भावली, हापुड़ (यूपी)।

दोनों घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

दो युवकों को कार से कराया सकुशल मुक्त

पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार के भीतर बंधक बनाकर रखे गए दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हेमेंद्र (27 वर्ष) निवासी धौलपुर, राजस्थान (जिनके भाई ने पुलिस को सूचना दी थी) , नमन (18 वर्ष) निवासी कानपुर नगर (जिसको बदमाशों ने जीरो प्वाइंट से पहले सवारी बनाकर बैठाया था)।

बरामदगी और पुलिस कार्रवाई

वारदात में इस्तेमाल आई-20 कार (रजिस्टर्ड नं0 HR 10 X 0405), 02 तमंचे (.315 बोर), 02 खोखा व 05 जिंदा कारतूस , 01 अवैध चाकू और 04 मोबाइल फोन , पीड़ितों से छीने गए ₹10,000 नकद।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि पकड़े गए अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास (Crime History) की गहनता से छानबीन की जा रही है और गिरोह के अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *