ग्रेटर नोएडा: रबूपुरा में मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर निलौनी गांव में मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
ग्रेटर नोएडा: रबूपुरा में मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी गिरफ्तार

भारतीय टॉक न्यूज़ (Greater Noida Desk): गौतमबुद्धनगर के रबूपुरा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शाहपुर निलौनी गांव स्थित एक मंदिर में पुजारी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बीते रविवार की है। शाहपुर निलौनी गांव के रहने वाले राजेश का किसी बात को लेकर मंदिर के पुजारी से विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी राजेश ने मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना के अगले दिन यानी सोमवार को पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद मंगलवार को इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया। वायरल वीडियो साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक व्यक्ति पुजारी के साथ हाथापाई और मारपीट कर रहा है।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

रबूपुरा कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, तुरंत एक्शन लिया गया। आरोपी को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था और उसे जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक कानूनी और विधिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *