गौतमबुद्धनगर: एडवोकेट उमेश भाटी ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में ली सदस्यता

गौतमबुद्धनगर दीवानी व फौजदारी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट उमेश भाटी ने भीम आर्मी चीफ व सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
गौतमबुद्धनगर: एडवोकेट उमेश भाटी ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में ली सदस्यता

भारतीय टॉक न्यूज़ (Greater Noida Desk): गौतमबुद्धनगर से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। जनपद दीवानी व फौजदारी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश भाटी (देवटा) ने अपने साथियों के साथ नगीना से लोकप्रिय सांसद एवं भीम आर्मी चीफ भाई चंद्रशेखर आजाद के विचारों और सामाजिक न्याय के मिशन से प्रेरित होकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

गौतमबुद्धनगर: एडवोकेट उमेश भाटी ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में ली सदस्यता

गौतमबुद्धनगर: एडवोकेट उमेश भाटी ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में ली सदस्यता

यह मिलन समारोह दिल्ली स्थित नॉर्थ एवेन्यू सरकारी आवास पर आयोजित किया गया, जहाँ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य अमित कसाना के नेतृत्व में एडवोकेट उमेश भाटी को पार्टी में शामिल कराया गया। पार्टी ज्वाइन करने के बाद एडवोकेट उमेश भाटी और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पार्टी की ओर से कहा गया कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का लगातार बढ़ता हुआ परिवार अब सामाजिक न्याय, समानता और भारतीय संविधान की रक्षा के लिए एक सशक्त जनआंदोलन का रूप ले चुका है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य एक समतामूलक समाज की स्थापना करना है, जहाँ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के समान अवसर, सम्मान और न्याय प्राप्त हो सके।

पार्टी नेतृत्व ने किया स्वागत

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के केंद्रीय नेतृत्व ने एडवोकेट उमेश भाटी और उनके सभी नवआंगुक साथियों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया है। साथ ही, पार्टी ने उन्हें सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक बदलाव के इस महत्वपूर्ण वैचारिक आंदोलन में सहकर्मी व सहभागी बनने पर बधाई दी है। जानकारों का मानना है कि गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में एक वरिष्ठ और अनुभवी अधिवक्ता के पार्टी से जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *