भारतीय टॉक न्यूज़ (Noida Desk): गौतमबुद्धनगर (नोएडा) पुलिस कमिश्नरेट से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए आईपीएस अधिकारी प्रीति यादव को नोएडा जोन-1 के पुलिस उपायुक्त (DCP Zone-1) पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
आईपीएस साद मिया ख़ान का कार्यकाल पूरा
जानकारी के मुताबिक, नोएडा जोन-1 में तैनात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी साद मिया ख़ान का नोएडा में निर्धारित समय/कार्यकाल पूरा हो गया है। उनके कार्यकाल के पूरा होने के बाद अब कमिश्नरेट स्तर पर यह नई तैनाती की गई है। साद मिया ख़ान ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
IPS प्रीति यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशों के बाद अब आईपीएस प्रीति यादव ने नोएडा जोन-1 की कमान संभाल ली है। नोएडा जोन-1 सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण इलाका माना जाता है, जिसमें वीवीआईपी मूवमेंट और कई प्रमुख कमर्शियल-आवासीय सेक्टर्स शामिल हैं।

