ग्रेटर नोएडा: ग्रीन बेल्ट के पेड़-पौधे हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला; 84 साल के बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

ग्रेटर नोएडा के नवादा गांव में ग्रीन बेल्ट की जमीन से पेड़-पौधे हटाने का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि 30-40 लोगों ने घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 84 साल के बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
ग्रेटर नोएडा: ग्रीन बेल्ट के पेड़-पौधे हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला; 84 साल के बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

भारतीय टॉक न्यूज़ (Greater Noida Desk): गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा स्थित थाना बीटा-2 क्षेत्र के नवादा गांव में जमीन और हरियाली को लेकर उपजा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। ग्रीन बेल्ट की जमीन पर लगे पेड़-पौधों को हटाने और दीवार तोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने एक घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस घटना में 84 साल के बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित दीपक कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनके घर के पास सरकारी जमीन पर स्थित ग्रीन बेल्ट में पेड़-पौधे लगे हुए थे। कुछ लोग इन पेड़ों और वहां बनी दीवार को हटाने की कोशिश कर रहे थे। जब दीपक और उनके परिवार ने इसका विरोध किया, तो मामला बढ़ गया।

आरोप है कि कुछ नामजद लोगों के साथ करीब 30 से 40 अज्ञात लोग लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और बलपूर्वक तोड़फोड़ करने लगे। जब परिजनों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो गुस्साए हमलावर घर के अंदर तक घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस क्रूर हमले में दीपक कुमार के 84 वर्षीय ताऊजी रणवीर सिंह को गंभीर चोटें आईं हैं। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस बोली: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने इस संबंध में बयान देते हुए बताया कि थाना बीटा-2 में मारपीट और तोड़फोड़ की शिकायत प्राप्त हो चुकी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है। वीडियो और प्राप्त शिकायतों का अवलोकन करने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *