नोएडा एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी कुख्यात शूटर ‘माया त्यागी’ ढेर; दनादन फायरिंग में 2 पुलिसकर्मियों भी गोली लगने से घायल

नोएडा के सेक्टर-126 क्षेत्र में पुलिस और सीआरटी टीम की संयुक्त मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी शूटर अमन उर्फ माया त्यागी मारा गया। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। मृतक पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

Partap Singh Nagar
4 Min Read
नोएडा एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी कुख्यात शूटर 'माया त्यागी' ढेर; दनादन फायरिंग में 2 पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली

भारतीय टॉक न्यूज़ (Noida Desk): गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट और अपराधियों के बीच शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को एक बड़ी मुठभेड़ सामने आई है। थाना सेक्टर-126 क्षेत्र और क्राइम रिस्पांस टीम (CRT) की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात शार्प शूटर अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी पुलिस की जवाबी फायरिंग में मारा गया। इस खतरनाक आमने-सामने की मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

​चेकिंग के दौरान हुआ आमना-सामना

​पुलिस कमिश्नरेट से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को थाना सेक्टर-126 पुलिस और सीआरटी टीम संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को जब पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, तो उसने रुकने के बजाय पुलिस पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

नोएडा एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी कुख्यात शूटर 'माया त्यागी' ढेर; दनादन फायरिंग में 3 पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली

जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ बदमाश, दो पुलिसकर्मी घायल

​बदमाश की तरफ से अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। अपनी जान की परवाह किए बिना पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की।दोनों तरफ से हुई भारी गोलीबारी में कुख्यात अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत घायल बदमाश और पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बदमाश अमन त्यागी को मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिसकर्मी वर्तमान में उपचाराधीन हैं।

​घटनास्थल से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, खोखा कारतूस और इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। मौके पर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं।

कौन था अमन उर्फ माया त्यागी? लंबा था आपराधिक इतिहास

​पुलिस जांच में मारे गए अपराधी की पहचान अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी पुत्र धनेश, निवासी ग्राम छपार, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।

​शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक अपराधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में 20 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। यह शातिर अपराधी वर्तमान में थाना बादलपुर पर दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0 306/2026 धारा 109, 351(2), 3(5), 126 BNS) में लंबे समय से वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से ₹50,000/- का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास और सहयोगियों की गहरी छानबीन करने में जुटी हुई है।

मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

एनकाउंटर की खबर मिलते ही नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने माया त्यागी के पास से अवैध हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें मारे गए शूटर के पूरे आपराधिक इतिहास और उसके अन्य मददगारों का ब्योरा खंगालने में जुट गई हैं।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *