पेरिस ओलंपिक 2024: यूपी-उत्तराखंड के 11 सितारे जो करेंगे कमाल

Bharatiya Talk
5 Min Read
पेरिस ओलंपिक 2024: यूपी-उत्तराखंड के 11 सितारे जो करेंगे कमाल

 

 

Paris Olympics 2024:  पेरिस ओलंपिक 2024 के शुरू होने में अब केवल एक दिन बचा है। हालांकि, बुधवार से केवल फुटबॉल की स्पर्धा शुरू होगी। भारत का ओलंपिक में स्वर्णिम इतिहास रहा है, जिसमें 8 हॉकी गोल्ड मेडल शामिल हैं, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। एकल खेलों में भारत ने अब तक दो गोल्ड मेडल जीते हैं, जो निशानेबाजी में अभिनव बिंद्रा और भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने जीते हैं। आज हम यूपी और उत्तराखंड के उन खिलाड़ियों की बात करेंगे जो पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने के लिए तैयार हैं।

हॉकी के स्टार: ललित कुमार उपाध्याय

पेरिस ओलंपिक 2024: यूपी-उत्तराखंड के 11 सितारे जो करेंगे कमाल
हॉकी के स्टार: ललित कुमार उपाध्याय

काशी, यूपी के ललित कुमार उपाध्याय का जन्म 1 दिसंबर 1993 को हुआ था। टोक्यो ओलंपिक में 41 सालों के बाद ओलंपिक मेडल जीतने वाली पुरुषों की हॉकी टीम में वह एक महत्वपूर्ण सदस्य थे। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

बैडमिंटन के उभरते सितारे: लक्ष्य सेन

पेरिस ओलंपिक 2024: यूपी-उत्तराखंड के 11 सितारे जो करेंगे कमाल
बैडमिंटन के उभरते सितारे: लक्ष्य सेन

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में 16 अगस्त 2001 को जन्मे लक्ष्य सेन पूर्व विश्व जूनियर नंबर 1 हैं। पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य से गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है।

दौड़ की धाविका: पारुल चौधरी

पेरिस ओलंपिक 2024: यूपी-उत्तराखंड के 11 सितारे जो करेंगे कमाल
दौड़ की धाविका: पारुल चौधरी

मेरठ, यूपी की पारुल चौधरी का जन्म 15 अप्रैल 1995 को हुआ था। 2022 में हुए 19वें एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर यूपी की योगी सरकार ने पारुल को यूपी पुलिस में DSP की पोस्ट से नवाजा है।

भाला फेंक की महारथी: अन्नू रानी

भाला फेंक की महारथी: अन्नू रानी
Google Credit | भाला फेंक की महारथी: अन्नू रानी

मेरठ, यूपी की अन्नू रानी का जन्म 28 अगस्त 1992 को हुआ था। नीरज चोपड़ा के बाद अन्नू रानी भारत की दूसरी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भाला फेंक स्पर्धा में विश्व स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है।

वॉक रेस की धाविका: प्रियंका गोस्वामी

वॉक रेस की धाविका: प्रियंका गोस्वामी
वॉक रेस की धाविका: प्रियंका गोस्वामी

मेरठ, यूपी की प्रियंका गोस्वामी का जन्म 10 मार्च 1996 को हुआ था। प्रियंका महिलाओं की 20 किमी वॉक रेस के साथ मैराथन वॉक रेस मिक्स्ड रिले में पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेंगी।

गोल्फ के उभरते सितारे: शुभंकर शर्मा

गोल्फ के उभरते सितारे: शुभंकर शर्मा
Google Credit | गोल्फ के उभरते सितारे: शुभंकर शर्मा

झांसी, यूपी के शुभंकर शर्मा का जन्म 21 जुलाई 1996 को हुआ था। 2013 से पेशेवर गोल्फ खेलने वाले शुभंकर शर्मा से भी पेरिस ओलंपिक में अच्छा खेल दिखाने की उम्मीद है।

वॉक रेस के धावक: रामबाबू

वॉक रेस के धावक: रामबाबू
Google Credit | वॉक रेस के धावक: रामबाबू

सोनभद्र, यूपी के रामबाबू का जन्म हुआ था। पेरिस ओलंपिक में रामबाबू पुरुषों की 20 किमी वॉक रेस में भाग लेकर भारत के लिए मेडल जीतने का प्रयास करेंगे।

हॉकी के उभरते सितारे: राजकुमार पाल

हॉकी के उभरते सितारे: राजकुमार पाल
Google Credit | हॉकी के उभरते सितारे: राजकुमार पाल

गाजीपुर, यूपी के राजकुमार पाल का जन्म 1 मई 1998 को हुआ था। पेरिस ओलंपिक के लिए टीम में चुने गए राजकुमार अपने प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने के लिए तैयार हैं।

मध्यम दूरी की धाविका: अंकिता ध्यानी

मध्यम दूरी की धाविका: अंकिता ध्यानी
मध्यम दूरी की धाविका: अंकिता ध्यानी

पौड़ी, उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी का जन्म 5 फरवरी 2002 को हुआ था। पेरिस ओलंपिक में अंकिता महिलाओं की 5000 मीटर रेस में भाग लेंगी।

वॉक रेस के धावक: परमजीत

वॉक रेस के धावक: परमजीत
Google Credit | वॉक रेस के धावक: परमजीत

चमोली, उत्तराखंड के परमजीत का जन्म 3 मार्च 2002 को हुआ था। पेरिस ओलंपिक में परमजीत यूपी के रामबाबू के साथ मिलकर पुरुषों की 20 किमी वॉक रेस में भाग लेकर देश के लिए मेडल जीतने का प्रयास करेंगे।

मिक्स्ड रिले वॉक रेस: सूरज पंवार

मिक्स्ड रिले वॉक रेस: सूरज पंवार
Google Credit |मिक्स्ड रिले वॉक रेस: सूरज पंवार

पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड के सूरज पंवार का जन्म 2 अप्रैल 2001 को हुआ था। पेरिस ओलंपिक में सूरज मिक्स्ड रिले मेराथन वॉक रेस में भाग लेंगे, जिसमें उनका साथ यूपी की प्रियंका गोस्वामी देंगी।

इन खिलाड़ियों से पेरिस ओलंपिक में भारत को बड़ी उम्मीदें हैं और ये सभी अपनी जी-जान लगाकर देश के लिए मेडल जीतने के लिए तैयार हैं।

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!