बड़ी ख़बर : गौतमबुद्ध नगर में शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, राजेश कुमार सिंह बने नए जिला विद्यालय निरीक्षक

Big news: Big change in education department in Gautam Buddha Nagar, Rajesh Kumar Singh becomes the new district school inspector

Partap Singh Nagar
2 Min Read
बड़ी ख़बर : गौतमबुद्ध नगर में शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, राजेश कुमार सिंह बने नए जिला विद्यालय निरीक्षक

 

Greater Noida News/ भारतीय टॉक न्यूज़: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग में तबादला नीति के तहत बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राजेश कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) का नया जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) नियुक्त किया गया है। यह बदलाव वर्तमान डीआईओएस डॉ. धर्मवीर सिंह की आगामी सेवानिवृत्ति (31 जुलाई) को देखते हुए पहले ही लागू कर दिया गया है।

 बड़ी ख़बर : गौतमबुद्ध नगर में शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, राजेश कुमार सिंह बने नए जिला विद्यालय निरीक्षक
बड़ी ख़बर : गौतमबुद्ध नगर में शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, 

शिक्षा विभाग के इस फैसले को लेकर शिक्षकों और अधिकारियों में नई उम्मीदें जगी हैं। राजेश कुमार सिंह इससे पहले भी विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अपने अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।


लेखा विभाग में भी बदलाव, आनंदित त्रिपाठी की नोएडा में एंट्री

केवल डीआईओएस ही नहीं, बल्कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के लेखा अधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है। मौजूदा अधिकारी को अलीगढ़ भेजा गया है, जबकि गाजियाबाद से आनंदित त्रिपाठी को नोएडा भेजा गया है। आनंदित त्रिपाठी शिक्षा विभाग के लेखा मामलों में कुशल माने जाते हैं और उनके आने से विभागीय कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है

गौतमबुद्ध नगर में शिक्षा विभाग में हुए इस बदलाव को शासन के तबादला नीति 2025 के तहत देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाना है। अब देखना यह होगा कि नए पदस्थ अधिकारियों की नियुक्ति से जिले की शैक्षिक व्यवस्थाओं में कितना सुधार होता है।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *