ग्रेटर नोएडा में जल संकट से मिलेगी राहत, 4 नए अंडरग्राउंड जलाशयों का निर्माण शुरू

Greater Noida will get relief from water crisis, construction of 4 new underground reservoirs started

Partap Singh Nagar
2 Min Read
ग्रेटर नोएडा में जल संकट से मिलेगी राहत, 4 नए अंडरग्राउंड जलाशयों का निर्माण शुरू

 

Greater Noida News/भारतीय टॉक न्यूज़: ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट की तेजी से बढ़ती आबादी की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए चार नए अंडरग्राउंड जलाशयों (UGR) का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह जलाशय टेकजोन-4, सेक्टर-2, सेक्टर-3 और सेक्टर ईटा-2 में बनाए जा रहे हैं, जिससे गंगाजल और भूजल मिश्रित पानी की बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एन. जी. रवि कुमार के निर्देश पर जल विभाग तेजी से कार्य को अंजाम दे रहा है। जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने जानकारी दी कि लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ये जलाशय इस साल के अंत तक पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। इनमें टेकजोन-4 में 10,000 केएलडी, सेक्टर-2 में 6,000 केएलडी और सेक्टर-3 में 3,000 केएलडी क्षमता के जलाशय शामिल हैं। वहीं, सेक्टर ईटा-2 में 1,500 केएलडी क्षमता का जलाशय 2025 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

किन्हें मिलेगा लाभ?

टेकजोन-4 का जलाशय हिमालया प्राइड, चेरी काउंटी, फ्यूजन होम्स, ग्रीन आर्क, जेएम फ्लोरेंस, निराला एस्टेट, गौर सौंदर्यम जैसी 19 सोसाइटियों और संस्थानों को पानी उपलब्ध कराएगा।

सेक्टर-2 का यूजीआर ब्लॉक A, B, C, D, E, F, इरोज संपूर्णनम और निराला जैसी सोसाइटियों को लाभ पहुंचाएगा।

सेक्टर-3 का यूजीआर जनता फ्लैट्स और आसपास के ब्लॉकों में जल आपूर्ति को मजबूती देगा।

ईटा-2 का जलाशय क्षेत्रीय रिहायशी इलाकों में पानी की स्थिति को बेहतर करेगा।

प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) प्रेरणा सिंह ने बताया कि जल विभाग को कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नागरिकों को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। यह कदम न सिर्फ वर्तमान में जल संकट को कम करेगा, बल्कि भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखकर उठाया गया है।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *