दादरी सड़क हादसा: आकिलपुर गांव के युवक की मौत, पलटी ट्रॉली देखने रुके थे, तेज रफ्तार कार बनी काल

दादरी में आकिलपुर जागीर निवासी दिनेश की इलाज के दौरान मौत। 18 अप्रैल को ट्रैक्टर पलटने का मंजर देखने रुके थे, तभी कार ने मारी टक्कर। दिल्ली अस्पताल में तोड़ा दम।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
दादरी सड़क हादसा: आकिलपुर गांव निवासी युवक की मौत, पलटी ट्रॉली देखने रुके थे, तेज रफ्तार कार बनी काल

दादरी | भारतीय टॉक न्यूज़ :  ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। सड़क किनारे पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखना आकिलपुर जागीर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय दिनेश को इतना महंगा पड़ा कि उसने अपनी जान गंवा दी। 18 अप्रैल को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुए दिनेश की उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई है।

क्या था पूरा घटनाक्रम?

मामला 18 अप्रैल का है।  बादलपुर थाना क्षेत्र के आकिलपुर जागीर का रहने वाला दिनेश दादरी के चिटहेरा गांव के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान आरवी नॉर्थलैंड कॉलेज के समीप फ्लाईओवर पर सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क पर बिखरा सीमेंट और पलटी हुई ट्रॉली को देखकर दिनेश अपनी बाइक रोककर वहां स्थिति देखने के लिए रुक गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

दिल्ली में तोड़ा दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि दिनेश बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। दिल्ली के अस्पताल में करीब एक हफ्ते तक चले उपचार के बाद, 25 अप्रैल को दिनेश ने दम तोड़ दिया।

इस मामले को लेकर एसीपी दादरी जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।

“आकिलपुर जागीर निवासी दिनेश की मौत की पुष्टि हो गई है। कार चालक की पहचान करने के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।” – एसीपी जितेंद्र कुमार, दादरी

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *