दादरी | भारतीय टॉक न्यूज़ : दादरी में कानून का पालन न करना 23 आरोपियों को भारी पड़ गया है। बारात के दौरान हुई मारपीट के मामले में न्यायालय में पेश न होने पर दादरी कोतवाली पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ न्यायालय की अवहेलना (Contempt of Court) के आरोप में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। पुलिस की टीमें अब इन फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला 23 जनवरी का है, जब रामपुर फतेहपुर गांव में एक बारात चढ़त के दौरान भारी बवाल हुआ था। इस दौरान दो बुजुर्गों समेत आधा दर्जन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था। इस मामले ने तूल पकड़ा और मामला न्यायालय तक पहुँचा। न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का पालन करते हुए पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे और सुनवाई के दौरान कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।
किन 23 लोगों पर दर्ज हुआ केस?
न्यायालय की अवहेलना और पुलिस के आदेशों को नजरअंदाज करने के आरोप में पुलिस ने जिन 23 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है, उनमें प्रमुख हैं:
बलवीर, तेजपाल, सतवीर, जगन, मदन, कृष्ण, वीर, राजीव, राजू, प्रीत, विनीत, सोनू, मोनू, सतीश, गौरव, राजेंद्र, सौरव, अभिषेक, तनिष्क, आशुतोष, नीरज, लाला उर्फ राजकुमार और अनु उर्फ अरुण।
एसीपी दादरी जितेंद्र कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा: “आरोपियों को कई बार न्यायालय में पेश होने के निर्देश दिए गए थे बावजूद इसके, ये सभी 23 आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए, जो सीधे तौर पर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

