ग्रेटर नोएडा: सविंदर भाटी बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, बिलासपुर में हुआ स्वागत

भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सविंदर भाटी का बिलासपुर में स्वागत हुआ। संजय भैया समेत कई पदाधिकारियों ने दी बधाई।

Partap Singh Nagar
2 Min Read
ग्रेटर नोएडा: सविंदर भाटी बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, बिलासपुर में हुआ स्वागत

भारतीय टॉक न्यूज़/ ग्रेटर नोएडा/बिलासपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा में सविंदर भाटी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद गौतमबुद्ध नगर के बिलासपुर में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

16 अक्टूबर 2026 को हुए इस स्वागत कार्यक्रम में नगर पंचायत बिलासपुर के चेयरमैन एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय मंत्री संजय भैया, महासभा के उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कसाना, कोषाध्यक्ष रवि टाइगर, प्रदेश मंत्री प्रदीप सरपंच और प्रदेश मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी बबलू गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने सविंदर भाटी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके राजनीतिक भविष्य के लिए मंगलकामना की।

समाज के विकास के लिए काम करने की बात कही

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सविंदर भाटी ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह समाज के उत्थान और विकास के लिए लगातार काम करते रहेंगे। साथ ही, सर्व समाज के विकास और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम में चेयरमैन संजय भैया ने कहा कि सविंदर भाटी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से गुर्जर समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों में भी खुशी है। उन्होंने सविंदर भाटी को मिलनसार, समर्पित और सामाजिक कार्यों में सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी मिलना उत्साहजनक है।

वहीं, देवेंद्र कसाना, रवि टाइगर, प्रदीप सरपंच और बबलू गुर्जर ने संयुक्त रूप से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि सविंदर भाटी का प्रभाव उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी है और उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।कार्यक्रम में सैकड़ों गणमान्य नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों की मौजूदगी रही। सभी ने सविंदर भाटी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *