‘पुशअप मैन’ रोहतास चौधरी ने फिर रचा इतिहास, 847 पुश-अप्स लगाकर बनाया चौथा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

'Push-up Man' Rohtas Chaudhary created history again, setting his fourth Guinness World Record with 847 push-ups.

Partap Singh Nagar
2 Min Read
'पुशअप मैन' रोहतास चौधरी ने फिर रचा इतिहास, 847 पुश-अप्स लगाकर बनाया चौथा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

New Delhi/भारतीय टॉक न्यूज़ : भारत के “पुशअप मैन” के नाम से विश्व विख्यात युवा रोहतास चौधरी ने एक बार फिर अपनी अदम्य शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए भारत का परचम विश्व पटल पर लहरा दिया है। दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में रोहतास ने 847 पुश-अप्स लगाकर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है।

यह कोई पहली बार नहीं है; रोहतास चौधरी इससे पहले भी तीन बार अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करा चुके हैं। इस चौथी ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ, उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें “पुशअप मैन” क्यों कहा जाता है।

 ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीरों को समर्पित

रोहतास चौधरी ने अपनी इस शानदार उपलब्धि को देश के वीर जवानों को समर्पित किया है। उन्होंने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड “ऑपरेशन सिंदूर” के उन वीर जवानों को समर्पित किया, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और सर्वोच्च त्याग से देश की रक्षा की।

गुर्जर सम्राट का चित्र भेंट कर सम्मान

इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुर्जर भी नेहरू स्टेडियम में मौजूद थे। उन्होंने रोहतास चौधरी की इस असाधारण उपलब्धि को अपनी आंखों के सामने होते देखा।

 'पुशअप मैन' रोहतास चौधरी ने फिर रचा इतिहास, 847 पुश-अप्स लगाकर बनाया चौथा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

कार्यक्रम के बाद, रविंद्र सिंह गुर्जर ने रोहतास चौधरी को गुर्जर सम्राट मिहिर भोज का चित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर पूरे समाज की ओर से गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर गुर्जर समाज के कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने रोहतास का उत्साहवर्धन किया।

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *