लखनावली। का 25 हजारी बदमाश गिरफ्तार: नोएडा पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में गांजा और 1.40 लाख कैश बरामद

Lakhnawali 25 thousand rupee criminal arrested: Noida police nabbed him, recovered huge quantity of ganja and Rs 1.40 lakh cash

Partap Singh Nagar
2 Min Read
लखनावली का 25 हजारी बदमाश गिरफ्तार: नोएडा पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में गांजा और 1.40 लाख कैश बरामद

Greater Noida/ भारतीय टॉक न्यूज़ : गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट की थाना सेक्टर-142 पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ (गांजा) और लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी का संबंध सूरजपुर के लखनावली गांव से है और वह एक पुराना अपराधी है।

सेक्टर-138 पार्क के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार (17 नवंबर 2025) को गोपनीय सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश इलाके में देखा गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया और नोएडा के सेक्टर-138 स्थित पार्क के पास से बिजेन्द्र (पुत्र भूलेराम) को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा और 1,40,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

1997 से अपराध की दुनिया में सक्रिय

गिरफ्तार अभियुक्त बिजेन्द्र, निवासी ग्राम लखनावली (सूरजपुर), कोई मामूली अपराधी नहीं है। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि वह पिछले करीब 28 सालों से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसके खिलाफ पहला मामला 1997 में दर्ज हुआ था। बिजेन्द्र पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा दिल्ली और मेरठ में भी मुकदमे दर्ज हैं।

अपराधिक इतिहास: हत्या के प्रयास से लेकर तस्करी तक

बिजेन्द्र पर अब तक कुल 11 मुकदमे दर्ज होने की पुष्टि हुई है। इनमें:

🔸नोएडा/ग्रेटर नोएडा: थाना सेक्टर-142, सूरजपुर और ईकोटेक-3 में एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम (शराब तस्करी), लूट, और गुंडा एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

🔸 दिल्ली: लाजपत नगर थाने में चोरी और बरामदगी का केस (वर्ष 1997)।

🔸 मेरठ: मुंडाली थाने में हत्या का प्रयास (धारा 307) और साजिश रचने का केस (वर्ष 2001)।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

 

 

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *