यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी: 20 से अधिक यात्री घायल, 14 अस्पताल में भर्ती

Double-decker bus overturns on Yamuna Expressway: Over 20 passengers injured, 14 hospitalised

Bharatiya Talk
2 Min Read
यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी: 20 से अधिक यात्री घायल, 14 अस्पताल में भर्ती

Greater Noida/ भारतीय टॉक न्यूज़: ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दिल्ली से बनारस जा रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी: 20 से अधिक यात्री घायल, 14 अस्पताल में भर्ती

घायलों में 14 गंभीर

इस घटना में 14 महिला और पुरुष यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें ग्रेटर नोएडा के जीआईएमएस (GIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल होने वालों में आदर्श पंडित, विनय सिंह, विनोद कुमार, महेंद्र सिंह, अशोक यादव, सचिन सिंह, मनोज कुमार, सक्षम और छह महिलाएं—सुप्रिया, अरिभा, नसरीन बानो, दीपाली राय, शशि, सामरा—शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, लगभग 15 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

फरार चालक-कंडक्टर की तलाश

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाकर सड़क किनारे लगाया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया गया। हालांकि, हादसे के बाद से ही बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा चालक की लापरवाही, तेज रफ़्तार, या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ।

यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों के पालन को लेकर यह दुर्घटना एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *