Greater Noida/ भारतीय टॉक न्यूज़: माफिया अतीक अहमद की मौत को एक लंबा समय बीत चुका है, लेकिन उसके आतंक और अवैध साम्राज्य की जड़ें अब भी एनसीआर में गहरी जमी हुई हैं। मिली खुफिया जानकारी और उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, अतीक का ख़ास गुंडा और उसका करीबी माना जाने वाला अब्दुल क़यूम उफ़ (ज़हद) ग्रेटर नोएडा में बेनामी संपत्तियों पर चोरी-छिपे राज कर रहा है और उन्हें बेचकर बड़ा ‘खेल’ कर रहा है।
इस पूरे अवैध कारोबार का केंद्र ग्रेटर नोएडा के तिलपता क्षेत्र के पास भूड़ा रोड को बताया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई है कि यहाँ बड़े पैमाने पर बेनामी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हाल ही में हुई है।
आज़ाद खान देता है ज़हद को पनाह: कौन है प्रॉपर्टी डीलर जो देता है शय?
इस सनसनीखेज रैकेट में एक स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर आज़ाद खान का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार, आज़ाद खान न केवल अतीक के गुंडे ज़हद को पनाह दे रहा है, बल्कि उसकी मदद से प्रशासन की नज़रों में धूल झोंककर इन बेनामी संपत्तियों को बेच रहा है।
स्थानीय गलियारों में चर्चा है कि आज़ाद खान कौन है और वह किस-किस को शय (सहारा) देता है? उसकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह इस अवैध ‘खेल’ का केवल एक प्यादा है, या फिर इस बेनामी संपत्ति सिंडिकेट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा। लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा है कि ज़हद जल्द से जल्द इन संपत्तियों को बेचकर पैसे निकालना चाहता है।
वो ‘बेनामी संपत्ति’ जिस पर अतीक ने दी थी धमकी
यह रैकेट उन बेनामी संपत्तियों से जुड़ा बताया जा रहा है, जिनमें से एक के लिए माफिया अतीक अहमद ने अपनी हत्या से पहले फ़ोन पर धमकी दी थी। क्या यह वही प्रॉपर्टी है? जिसे ज़हद अब प्रॉपर्टी डीलर आज़ाद खान की मदद से गुपचुप तरीके से ठिकाने लगा रहा है।
पहले की जाँचों में यह खुलासा हुआ था कि अतीक अहमद का एक नेटवर्क एनसीआर में सक्रिय था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में अतीक के एक मकान का भी पता चला था, जिसका अलॉटमेंट 1994 में हुआ था और जहाँ उसका बेटा असद रहता था। ये पुरानी कड़ियाँ अब नए रैकेट से जुड़ती दिख रही हैं, जहाँ गुंडा ज़हद और प्रॉपर्टी डीलर आज़ाद खान मिलकर उस बेनामी दौलत को बेच रहे हैं, जिसे अतीक ने फर्जी कंपनियों के ज़रिए जमा किया था।
ग्रेटर नोएडा प्रशासन और पुलिस को अब इस बात पर तुरंत गौर करने की जरूरत है कि तिलपता भूड़ा रोड के पास कौन सा माफिया रैकेट काम कर रहा है और कौन है इसका सरगना, जो अतीक की विरासत को अवैध तरीके से आगे बढ़ा रहा है। ज़हद और आज़ाद खान पर शिकंजा कसना अब समय की मांग है।

