ग्रेटर नोएडा बड़ा खुलासा: चेयरमैन पति को साथ लेकर डिप्टी CM से लखनऊ मिलने पहुंचा था जालसाज, पुलिस ने आरोपी दशरथ पाल को भेजा जेल, साथी भी जांच के दायरे में।

Greater Noida: A fraudster, accompanied by his chairman's husband, had come to Lucknow to meet the Deputy CM. Police sent the accused, Dashrath Pal, to jail and his accomplice is also under investigation.

Partap Singh Nagar
3 Min Read
ग्रेटर नोएडा बड़ा खुलासा: चेयरमैन पति को साथ लेकर डिप्टी CM से लखनऊ मिलने पहुंचा था जालसाज, पुलिस ने आरोपी दशरथ पाल को भेजा जेल, साथी भी जांच के दायरे में।

Greater Noida /भारतीय टॉक न्यूज़: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कराने का झांसा देकर लोगों को ठगने और सरकारी कार्यों को करवाने का प्रलोभन देने वाले एक व्यक्ति को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान दादरी, ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा निवासी दशरथ पाल के रूप में हुई है।

डिप्टी सीएम के फोन पर भेजा फर्जी मैसेज

लखनऊ की गौतमपल्ली कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई उपमुख्यमंत्री के निजी सचिव सुनीत कुमार की तहरीर पर की। सुनील कुमार ने अपनी तहरीर में बताया कि दशरथ पाल ने गुरुवार शाम को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पर्सनल मोबाइल फोन पर मैसेज भेजा। मैसेज में उसने खुद को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधि बताया और उप मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा।

शक होने पर पकड़ी गई धोखाधड़ी

संदिग्ध मैसेज मिलने पर जब दशरथ पाल से उसका नाम और सही परिचय पूछा गया, तो वह बार-बार अपना नाम बदलने लगा। कड़ी पूछताछ के बाद उसने स्वीकार किया कि वह तीन अन्य लोगों को अपने साथ लेकर आया है और उन्हें उप मुख्यमंत्री से मिलवाने का भरोसा देकर लाया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दशरथ पाल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

साथ आए लोगों को दिया था झांसा

दशरथ पाल अपने निजी वाहन में जिन लोगों को लेकर पहुंचा था, उनमें नगर पंचायत बिलासपुर की चेयरमैन लता सिंह के पति संजय चौधरी भी शामिल थे। बाकी दो अन्य लोगों को उसने अलग-अलग सरकारी कार्यों को कराने और मंजूरी दिलाने का झांसा दिया था।

जांच में यह भी सामने आया है कि दशरथ पाल पहले भी अपने क्षेत्र में प्रभाव दिखाने के लिए सरकारी जमीन पर कब्जा कर बहुमंजिला इमारत बनाने के आरोपों में चर्चा में रह चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की आगे की जांच जारी है

Spread the love
Share This Article
Follow:
समाज, राजनीति और क्राइम पर पैनी नजर– सब कवर! सच्चाई उजागर, मिथक तोड़ता हूं |
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *